Advertisment
छत्तीसगढ़बलरामपुर

सड़क हादसा, महिला सहित 4 की मौत:बाइक सवारों को कुचलने के बाद पलटा ट्रक; युवक को रौंदकर भाग निकला पिकअप

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बलरामपुर में रविवार रात बाइक सवारों को कुचलते हुए तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे पलट गया। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि ट्रक का खलासी गंभीर रूप से घायल है। वहीं, एक अन्य हादसे में पिकअप की टक्कर से युवक ने दम तोड़ दिया। दोनों हादसे राजपुर थाना क्षेत्र में हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, गढ़वा निवासी रतन केसरी (32) बाइक पर अपनी बड़ी मां उषा देवी (60) के साथ राजपुर एक जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। अभी वे नेशनल हाईवे पर भेड़ाघाट मोड़ के पास पहुंचे थे कि ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इसके बाद पेड़ से टकराकर पलट गया।

अस्पताल में रखा गया मृतक का शव।
अस्पताल में रखा गया मृतक का शव।

हादसे में 3 की मौत, परिचालक रेफर

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ के किसानों के खाते में 13 हजार 320 करोड़

हादसे में ट्रक के पहिए के नीचे आने से रतन केसरी और उषा देवी की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और ट्रक में फंसे चालक औरंगाबाद निवासी बबलू यादव (32) और परिचालक अभय कुमार (22) को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां बबलू को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

परिचालक अभय कुमार को प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर किया गया है। उसके सिर, सीने और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। राजपुर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने बताया कि, ट्रक लोहे के सरिए लादकर रायपुर की ओर से आ रहा था।

ट्रक ने बाइक सवारों को कुचल दिया।
ट्रक ने बाइक सवारों को कुचल दिया।

पिकअप की टक्कर से युवक की मौत

इसे भी पढ़ें:  प्यार के जाल में फंसाकर किया दुष्कर्म, शादी से पहले गर्भवती हुई युवती, आरोपी गिरफ्तार

वहीं दूसरा हादसा भी राजपुर क्षेत्र में हुआ। देर रात पैदल जा रहे राजपुर निवासी मंजीत एक्का (34) को पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद पिकअप लेकर चालक भाग निकला। घायल को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस सीसीटीवी की मदद से पिकअप की तलाश कर रही है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles