Advertisment
सुसाइड

पत्नी की हरकतों से तंग आकर शिक्षक पति ने किया सुसाईड: 1 साल पहले की थी लव मैरिज

contact for Ad1
S G Travels

पत्नी के शराब और सिगरेट पीने से परेशान होकर स्पोर्ट्स टीचर ने सोमवार को सुसाइड कर लिया। एक साल पहले लव मैरिज की थी। शव के पास सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा था कि ‘मेरी पत्नी मुझे ऐसे धोखा देगी मैंने सोचा नहीं था’।

घटना वाराणसी के शिवपुर में खुशहाल नगर कॉलोनी के सेक्टर पांच की है। एक दिन पहले रात में टीचर शिवम और उसकी पत्नी खुशी सिंह के बीच झगड़ा हुआ था। पुलिस ने थाने में समझौता कराकर दोनों को घर भेज दिया था। शिवम के पिता जयप्रकाश श्रीवास्तव प्रशासनिक अधिकारी के फॉलोवर हैं।

मां किचन में पहुंची तो लटकी मिली लाश
जयप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया-शिवम की मां सुबह पानी पीने के लिए किचन में गई तो वहां पर शिवम का शव पंखे से लटका हुआ था। इस पर उनकी चीख निकल गई। इसके बाद परिजन वहां पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे चांदमारी चौकी इंचार्ज ने शव को फंदे से उतारा, तो टीचर के हाथ की नस भी कटी हुई थी।

इसे भी पढ़ें:  बेटी ने देखा मां फांसी के फंदे पर लटकी है

शिवम की फाइल फोटो।
शिवम की फाइल फोटो।

फिलहाल, पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। परिजनों के अनुसार, शिवम रात में अपने कमरे में सोने चला गया था। किचन में कब गया इस बारे में पता नहीं। परिजनों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

19 लाइन का सुसाइड नोट मिला

पिता ने अपनी बहू के खिलाफ ये तहरीर दी है।
पिता ने अपनी बहू के खिलाफ ये तहरीर दी है।

सुसाइड नोट में शिवम ने 19 लाइन में अपने एक साल के दर्द को बयां किया। शिवम ने सबसे पहले अपने माता-पिता से माफी मांगी। इसके बाद उसने पत्नी खुशी सिंह के लिए लिखा है-मेरी पत्नी मुझे ऐसे धोखा देगी मैंने सोचा नहीं था। उसे बहुत अच्छा जानकर शादी की थी, लेकिन कुछ दिन बाद ही उसने अपना रंग दिखा दिया। मेरी पत्नी मुझसे बेवफाई करने लगी। मैंने जो सोचा नहीं था वो काम तुमने किया है। अब मेरे पास सुसाइड के अलावा कोई और रास्ता नहीं है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles