Advertisment
Uncategorized

मंदिर में गौ मांस फेंकने वालों के घर चला बुलडोजर: अवैध मांस-मटन की दुकानों पर भी प्रशासन ने की कार्रवाई

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में मंदिर परिसर में गोवंश के अवशेष मिलने के बाद प्रशासन एक्शन मोड पर आ गई है। रविवार को प्रशासन ने कई जगह पर अवैध रूप से बिक रहे मांस-मटन की दुकानों पर छापा मार कार्रवाई की है। वहीं इस मामले प्रशासन की टीम ने दो मुख्य आरोपी के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलवाया है।

जिले के जावरा और जिला प्रशासन की टीम ने मंदिर परिसर में गोवंश के अवशेष फेंकने वाले दो मुख्य आरोपी नौशाद कुरैशी और शाहरुख मेवाती के अवैध मकान को जमींदोज कर दिया है। दरअसल, शुक्रवार को रतलाम के जावरा स्थित जागनाथ मंदिर परिसर में गोवंश का कटा सिर मिला था। जानकारी मिलते ही लोगों में आक्रोश फैल गया था। हिंदू संगठन के लोग और स्थानीय श्रद्धालु तुरंत मंदिर पहुंचे थे। इसके बाद विरोध में लोगों ने जावरा बाजार बंद करा दिया था और सड़क जाम कर दी थी।

इसे भी पढ़ें:  चुनाव आयोग ने इलेक्टोरल बॉन्ड का डेटा जारी किया

आरोपी सलमान ने बताया कि उन्हें 1500 रुपए देकर शाहरुख और नौशाद ने गोवंश का सिर फेंकने के लिए कहा था। इस घटना के मास्टरमाइंड शाहरुख और नौशाद कुरैशी के अवैध मकान पर प्रशासन को बुलडोजर चलवाया है। गौरतलब है कि इस मामले में पुलिस ने कल दोंनों मास्टरमाइंड और सलमान सहित शाकिर का जुलूस निकाकर जेल भेज दिया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles