Advertisment
Accidentछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

आंधी-तूफान से गिरी दीवार, एक की मौत:साथियों ने मलबे को हटाकर निकाला, अस्पताल ले जाते वक्त मजदूर ने तोड़ा दम

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा जिले में तेज आंधी तूफान आने से मकान की दीवार गिर गई, जिसके नीचे एक मजदूर दब गया। मजदूर को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र के झेरिया गांव की है।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक मरने वाले शख्स का नाम शत्रुघ्न सिंह (42) है। झेरिया निवासी शरद सिंह का घर बनाने का काम चल रहा था। इसी बीच शाम को तेज आंधी-तूफान आने से एक तरफ की दीवार गिर गई, जिसमें वह दब गया।

डॉक्टरों ने जांच बाद मृत घोषित कर दिया

इस दौरान आस-पास मौजूद लोगों की नजर पड़ी। साथियों ने गिरे हुए दीवार के मलबे को किसी तरह से हटाया। घायल शत्रुघ्न सिंह को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच बाद मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  हाईकोर्ट में 13 मई से 9 जून तक रहेगी छुट्‌टी:ग्रीष्मकालीन अवकाश में केवल जरूरी केस की सुनवाई करेंगे वेकेशन जज

पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी भेजा गया शव

हादसे की जानकारी फौरन पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। देर रात होने पर शव का पोस्टमॉर्टम नहीं हो सका। रविवार को पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles