Advertisment
कांग्रेसलोकसभा चुनाव 2024

BIG BREAKING: प्रियंका गांधी वायनाड से लडेंगी चुनाव

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

राहुल गांधी ने मंगलवार को रायबरेली में आयोजित आभार कार्यक्रम में प्रियंका गांधी के लिए नई और बड़ी जिम्मेदारी का इशारा किया था। राहुल गांधी ने इस कार्यक्रम में कहा था की उनकी बहन प्रियंका गांधी ने रायबरेली और अमेठी के लिए बहुत मेहनत की है। अपने इस कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने प्रियंका के लिए एक बहुत बड़े प्लान की भी बात कही थी।

अब यह प्लान क्या है इसको लेकर सियासी गलियारों में खूब कयास लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेताओं की मानें तो राहुल गांधी वायनाड की सीट छोड़ेंगे। उसके बाद इस सीट से प्रियंका गांधी को चुनाव लड़ाने की कवायद की जा सकती है। यही वजह है कि राहुल गांधी ने प्रियंका के लिए बहुत ‘बड़े प्लान’ की बात कही है।

इसे भी पढ़ें:  चुनाव बहिष्कार करने ग्रामीणों ने SDM को सौंपा ज्ञापन

प्रियंका गांधी को दक्षिण भारत के लिए मजबूत पिलर के तौर पर तैयार किया जा रहा

वहीं कांग्रेस की रणनीति के मुताबिक प्रियंका गांधी को अब दक्षिण भारत के लिए मजबूत पिलर के तौर पर तैयार किया जा रहा है। इसी तैयारी में प्रियंका गांधी को अब राहुल गांधी के बाद वायनाड सीट से चुनाव लड़ाने की पूरी तैयारी है। इस तैयारी का इशारा राहुल गांधी ने रायबरेली में आयोजित आभार कार्यक्रम के दौरान कर दिया है। अनुमान यही लगाया जा रहा है कि जल्द ही राहुल गांधी वायनाड से इस्तीफा देंगे। उसके बाद प्रियंका के लिए तैयार ‘प्लान’ को आगे बढ़ाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  PM मोदी पर 6 साल की बैन वाली याचिका खारिज, दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा- चुनाव आयोग के काम में हस्तक्षेप नहीं

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles