Advertisment
लोकसभा चुनाव 2024बीजेपीराजनीति

बड़ी खबरः भाजपा के लगभग सभी मंत्री होंगे रिपीट, चुनाव हारीं स्मृति ईरानी को भी मिल सकता है मौका

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पर हो रही BJP की बैठक खत्म हो गई है। बैठक में अमित शाह और राजनाथ सिंह शामिल हुए। बीजेपी के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बैठक में नई सरकार बनाने, भाजपा और उसके सहयोगी दलों को मंत्रिमंडल में जगह देने और शपथ ग्रहण की तैयारियों समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान मोदी मंत्रिमंडल में भाजपा के सभी मंत्रिओं के रिपीट होने की संभावना पर चर्चा की गई। साथ ही चुनाव हारीं स्मृति ईरानी और राजीव चंद्रशेखर को भी मौका देने पर चर्चा की गई। इन्हें फिर से मंत्री पद मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें:  कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की आम सभा 30 अप्रैल को

सूत्रों के मुताबिक, भाजपा के लगभग सभी मंत्री इस बार रिपीट होंगे। चुनाव हारीं स्मृति ईरानी और राजीव चंद्रशेखर को पार्टी एक और मौका दे सकती है। हालांकि, लोकसभा चुनाव के नतीजों को देखते हुए पार्टी ने विवाद से जुड़े रहे नामों को मंत्रिमंडल से दूर रखने का फैसला किया है।

दूसरी तरफ, चुनाव आयोग आज शाम 4:30 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलेगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार राष्ट्रपति को नए सांसदों के नाम की सूची सौंपेंगे। वे आधिकारिक तौर पर राष्ट्रपति को बताएंगे कि सबसे बड़ी पार्टी या गठबंधन कौन है, जिसके पास बहुमत है और कौन सरकार बनाने का दावा कर रहा है।

इसे भी पढ़ें:  सट्टा बाजार बोला- BJP नहीं जाएगी 400 पार

बीजेपी अपने दम पर बहुमत के आकड़ें से रही दूर

लोकसभा चुनाव में बीजेपी इस बार अपने दम पर बहुमत लाने में असफल रही। हालांकि नेतृत्व वाले एनडीए ने 292 सीटों पर जीत दर्ज की और बहुमत हासिल किया है। विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक ने 234 सीटें हासिल की है। बीजेपी ने अकेले 240 सीटों पर जीत हासिल की है। ऐसे में वो बहुमत के आंकड़े (272) से काफी पीछे रह गई है।  2014 के चुनाव में बीजेपी ने मोदी की अगुआई में 282 और 2019 चुनाव में 303 सीटें जीतकर अकेले दम पर बहुमत हासिल किया था।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles