Advertisment
बीजेपी

कौन बनेगा BJP का राष्ट्रीय अध्यक्ष? तलाश हुई तेज, रेस में शामिल हैं ये नाम

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

नरेंद्र मोदी के रिकॉर्ड लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद सोमवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार हो चुका है। मंत्रिमंडल में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जेपी नड्डा को भी शामिल किया गया है। नड्डा का तीन साल का कार्यकाल पिछले साल जनवरी में ही खत्म हो गया था, लेकिन फिर चुनावी वर्ष को ध्यान में रखते हुए उनके कार्यकाल को जून 2024 तक बढ़ा दिया गया। अब नड्डा को मंत्री बनाने के बाद बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की खोज तेज हो चुकी है। नड्डा के केंद्रीय मंत्रिमंडल में जाने के बाद ये बात साफ हो गई है कि अब किसी नए चेहरे को बीजेपी की कमान दी जाएगी। इस वक्त बीजेपी अध्यक्ष की रेस में कई ऐसे नाम चल रहे हैं, जो काफी ज्यादा हैरानी भरे भी लगते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए किन चेहरों की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही हैः-

इसे भी पढ़ें:  पूर्व विधायक सरोजा मनहरण ने थामा बीजेपी का दामन

विनोद तावड़े (Vinod Tawde)

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौर में सबसे पहला नाम विनोद तावड़े का है। तावड़े वर्तमान में वह बीजेपी के महासचिव हैं। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रह चुके तावड़े को बीएल संतोष के बाद सबसे ज्यादा प्रभावशाली महासचिव माना जाता है। तावड़े युवा होने के साथ-साथ पार्टी संगठन को भी बेहतर तरीके से समझते हैं। तावड़े मराठा समुदाय से आते हैं।

अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur )

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौर में सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम पांच बार के सांसद अनुराग ठाकुर का हो सकता है। अनुराग ठाकुर को पिछली मोदी सरकारों में खेल एवं सूचना प्रसारण मंत्री का पद और उससे पहले वित्त राज्य मंत्री का पद मिल चुका है। दोनों ही बार उनकी परफार्मेंस अच्छी रही है। इसके बावजूद इस बार उन्हें मोदी मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया है। इससे ये कयास लगाए जा रहे हैं कि मोदी कहीं इन्हें संगठन में कुछ बड़ा पद देने वाले हैं। अनुराग बीजेपी के युवा चेहरा हैं। आने वाले विधानसभा चुनावों में युवाओं को ज्यादा अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए बीजेपी ठाकुर को भी बीजेपी का अध्यक्ष बना सकती है। अनुराग ठाकुर का ऊंचा प्रोफाइल होने के चलते उन्हें बड़ा दायित्व दिया जाना तय माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  बड़ी खबरः भाजपा के लगभग सभी मंत्री होंगे रिपीट, चुनाव हारीं स्मृति ईरानी को भी मिल सकता है मौका

डॉ. के लक्ष्मण (Dr. K Laxman)

बीजेपी ओबीसी मोर्चा चीफ डॉ. के लक्ष्मण का नाम भी बीजेपी के अगले प्रमुख के तौर पर लिया जा रहा है। लक्ष्मण तेलंगाना से आते हैं। लक्ष्मण तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनके पास आक्रामक होने के साथ-साथ शांति से काम निकलवाने की कला भी है।

सुनील बंसल (Sunil Bansal)

बीजेपी अध्यक्ष की रेस में सुनील बंसल का नाम भी सामिल है, जो वर्तमान में महासचिव हैं। साथ ही साथ वह पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और ओडिशा जैसे तीन राज्यों के इंचार्ज भी हैं। आरएसएस पृष्ठभूमि से जुड़े होने के बावजूद अगर बंसल का नाम विचार के लिए आता है तो उन्हें पार्टी नेतृत्व के एक वर्ग के विरोध का सामना करना पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें:  भ्रष्टाचार पर भाजपा का भूपेश बघेल को पत्र, कहा- सौम्या चौरसिया पर चुप्पी तोड़े, क्या आपके लिए करती थीं वसूली

ओम माथुर (Om Prakash Mathur)

ओम माथुर भी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की दौड़ में हैं। माथुर आरएसएस के प्रचारक रहे हैं और पीएम मोदी के गृह राज्य गुजरात के प्रभारी भी रह चुके हैं।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles