Advertisment
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

विश्व पर्यावरण दिवस: 5 जून को अमृत सरोवर स्थलों में मनाया जाएगा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर चांपा  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले के अमृत सरोवर स्थलों के पास विशेष उत्सव आयोजित किये जाएंगे। इस मौके पर अमृत सरोवर स्थलों पर वृक्षारोपण अभियान, सफाई गतिविधियां, जल संरक्षण एवं जैव विविधता के महत्व के बारे में जागरूकता अभियान आयोजित करते हुये, जल निकायो के कायाकल्प एवं जीर्णाेद्वार के सकारात्मक प्रभावों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत गावों में पर्यावरण प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए 5 जून से 12 जून तक स्वच्छ हरित ग्राम सप्ताह का आयोजन भी किया जाएगा। महात्मा गांधी नरेगा, भारत सरकार, ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा अमृत सरोवर स्थलों को स्थायी प्रतीक के रूप में आदर्श संरचना मानते विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून के अवसर पर एक विशेष उत्सव मनाने हेतु निर्देशित किया गया है।
कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशन एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल कुमार रावटे के मार्गदर्शन में जिले की ग्राम पंचायतों एवं अमृत सरोवर के पास विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी। पर्यावरण दिवस उत्सव के दौरान ग्राम पंचायतों के नागरिकों, हितग्राहियों को आयोजन से संबंधित गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए प्रोत्साहित किया जाएगा। अमृत सरोवर किनारे सामूहिक प्रयास से विश्व पर्यावरण दिवस समारोह को सफल बनाने के लिये जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, मनरेगा कार्यक्रम अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  ई-रिक्शा से स्कूली बच्चों के परिवहन पर लगी रोक, उल्लंघन करने पर स्कूल प्रबंधन और ई-रिक्शा चालक पर होगी कार्रवाई

स्वच्छ हरित ग्राम सप्ताह का आयोजन

गांवों में पर्यावरण प्रबंधन को बढ़ावा देने हेतु महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत 05 जून से 12 जून 2024 तक स्वच्छ हरित ग्राम सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भू-जल को रिचार्ज करने एवं जल भराव को लंबे अवधि तक रोकने में सोक पिट का निर्माण करने प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके अलावा वर्मी कम्पोस्ट, नाडेप पिट से जैविक कचरे को पोषक तत्व के रूप में जैविक खाद बनाने, कचरे से कम्पोस्ट खाद, अपशिष्ट पदार्थों का पुनः उपयोग एवं गैर-बायोडिग्रेडबेल कचरे का रिसायकलिंग के लिये प्रोत्साहित किया जाएगा।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles