Advertisment
लोकसभा चुनाव 2024

नीतीश-तेजस्वी एक फ्लाइट से राजधानी रवाना, क्या देश की राजनीति में कुछ बड़ा होने वाला है?

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

2024 के आम चुनावों में भाजपा को दो-तिहाई बहुमत नहीं मिला। वह 240 सीटों पर सिमट गई, जो बहुमत के आंकड़े से 32 कम है। हालांकि NDA ने 292 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। इसके साथ NDA ने तीसरी बार सरकार बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। NDA आज सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है। इसलिए गठबंधन के सहयोगियों की बैठक दिल्ली में बुलाई गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार और टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को खुद फोन कर इस बैठक में शामिल होने के लिए कहा। NDA में टीडीपी 15 सीटों के साथ दूसरी तो नीतीश की JDU 12 सीटों के साथ तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है।

इसे भी पढ़ें:  ग्रामीणों ने फ्लैक्स चस्पा कर किया चुनाव का बहिष्कार

आम चुनाव में दोनों ने भाजपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि विपक्षी खेमे में शामिल होने के लिए INDIA गठबंधन के नेताओं ने नीतीश और नायडू से संपर्क किया है। INDIA गठबंधन के पास 234 सीटें हैं। संख्या बढ़ने और बहुमत हासिल करने लिए INDIA गठबंधन को JDU और TDP दोनों के समर्थन और कुछ गैर-गठबंधन सांसदों की जरूरत है।

यहां खास बात यह है कि सियासत में ‘पलटी मार’ के नाम से मशहूर नीतीश कुमार सुबह 10:40 बजे जिस विस्तारा फ्लाइट UK-718 से दिल्ली रवाना हुए, उसी फ्लाइट से आरजेडी नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी दिल्ली पहुंच रहे हैं। नीतीश कुमार NDA की बैठक में शामिल होंगे। वहीं तेजस्वी यादव शाम को INDIA गठबंधन की होने वाली बैठक में शामिल होंगे।

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर की पूर्व महापौर वानी राव का कांग्रेस पर सनसनीखेज आरोप

केसी त्यागी ने अटकलों को किया खारिज
नीतीश कुमार के करीबी सहयोगी और JDU नेता केसी त्यागी ने मंगलवार, 4 जून को एएनआई को बताया कि पार्टी एनडीए में बनी रहेगी और INDIA खेमे में जाने की किसी भी अटकलों को खारिज कर दिया। दूसरे किंगमेकर, नायडू ने आंध्र प्रदेश में एनडीए के शानदार प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी और कहा कि टीडीपी और भाजपा मिलकर राज्य का पुनर्निर्माण करेंगे।

हालांकि, यह बात ध्यान में रखनी चाहिए कि ये दोनों नेता पहले भी प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा की कड़ी आलोचना करते रहे हैं। दरअसल, नीतीश कुमार ने आखिरी समय में अपने पाले में आने से पहले भाजपा से मुकाबला करने के लिए विपक्षी मोर्चा बनाने की चर्चाओं का नेतृत्व किया था।

 

मीटिंग में ये नेता होंगे शामिल
NDA की बैठक में शामिल होने के लिए नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू भी आ रहे हैं। शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और हिंदुत्व आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी, जन सेना प्रमुख पवन कल्याण, लोजपा नेता चिराग पासवान और जेडीएस के एचडी कुमारस्वामी भी आ रहे हैं।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles