Advertisment
लोकसभा चुनाव 2024छत्तीसगढ़जगदलपुरबीजेपीराजनीति

राजनाथ सिंह बोले- कांग्रेस बिग बॉस का घर

गीदम में रक्षामंत्री ने कहा- इनके नेता एक-दूसरे का कपड़ा फाड़ रहे, इनका सफाया जल्द

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा छत्तीसगढ़ श्रीराम की तपोभूमि रही है। यहां के आदिवासी वोट बैंक नहीं बल्कि देश के गौरव हैं। कांग्रेस बिग बॉस का शो बन गई है। इनके नेता एक-दूसरे का कपड़ा फाड़ रहे हैं। आने वाले समय में भारत की राजनीति से इनका सफाया हो जाएगा। 10 साल बाद बच्चे पूछेंगे कि क्या है कांग्रेस।

राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि कांग्रेस ने पांच सालों तक छत्तीसगढ़ में सिर्फ भ्रष्टाचार किया है। यहां लोगों का कोई भाग्य बदल सकता है तो वो सिर्फ भाजपा है। राजनाथ सिंह ने ये बातें दंतेवाड़ा के गीदम में सभा के दौरान कही। ये इलाका बस्तर टाइगर कहे जाने वाले कांग्रेस के दिवंगत नेता महेंद्र कर्मा का गढ़ रहा है। यहीं पिछले लोकसभा चुनाव के ठीक पहले भाजपा विधायक भीमा मंडावी की नक्सलियों ने हत्या कर दी थी। गीदम की सभा के बाद कांकेर लोकसभा के बालोद में राजनाथ सिंह सभा को संबोधित करेंगे। रक्षा मंत्री बस्तर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप के लिए प्रचार करने पहुंचे।

इसे भी पढ़ें:  जान पर खेल गया कश्मीरी गाइड, छत्तीसगढ़ से आए 11 टूरिस्टों की आंतकियों से बचाई जान

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles