Advertisment
Accidentदेश- विदेश

पापुआ न्यू गिनी में जिंदा दफन हुए 2,000 लोग: भूस्खलन से भारी तबाही, UN ने जताया दुख

contact for Ad1
S G Travels

पापुआ न्यू गिनी में भूस्खलन से भारी तबाही हुई है। इसको लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। शुक्रवार, 24 मई की सुबह काओकलाम गांव में हुए भूस्खलन में 2 हजार लोग जिंदा दफन हुए हैं। समाचार एजेंसी AFP की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भूस्खलन में 2 हजार लोगों की मौत हुई है। इसकी जानकारी सोमवार को संयुक्त राष्ट्र को दी गई है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने इस भीषण आपदा पर दुख जताया और मृतकों को श्रद्धांजलि दी है।

दरअसल, पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी के उत्तर-पश्चिम स्थित एंगा प्रांत में काओकलाम गांव स्थित है। राजधानी से इसकी दूरी करीब 600 किमी है। यह एक पहाड़ी गांव है। शुक्रवार, 24 मई की सुबह माउंट मुंगालो का एक हिस्सा ढह गया। जिससे गांव के कई घर और उनके अंदर सो रहे लोग दब गए।

 

बचाव दल को भी बड़ा खतरा
आपदा कार्यालय ने कहा कि भूस्खलन के कारण इमारतों, खाद्य उद्यानों को बड़ा नुकसान हुआ और देश की आर्थिक जीवन रेखा पर बड़ा प्रभाव पड़ा। पत्र में कहा गया है कि पोरगेरा माइन का मुख्य राजमार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध है। स्थिति अस्थिर बनी हुई है, क्योंकि भूस्खलन धीरे-धीरे बढ़ रहा है, जिससे बचाव दल और जीवित बचे लोगों दोनों के लिए खतरा बना हुआ है।

तबाही से बचाव के लिए सभी विभागों से तत्काल और सहयोगात्मक कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया गया है। सेना और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय उत्तरदाताओं से मदद मांगी गई है। संयुक्त राष्ट्र ने इंटरनेशनल लेवल पर मित्र देशों से मदद के लिए आगे आने की अपील की है।

 

रविवार को 670 लोगों की जान जाने की जताई थी आशंका
इससे पहले रविवार, 26 मई को संयुक्त राष्ट्र प्रवासन एजेंसी के अधिकारी सेरहान एक्टोप्राक ने अनुमान लगाया था कि भूस्खलन की आपदा में 150 से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा है। जबकि 670 से अधिक लोगों की जान गई है। लेकिन संयुक्त राष्ट्र को भेजे गए नए पत्र में खुलासा किया गया है कि मृतकों की संख्या करीब 2 हजार है। रविवार तक सिर्फ 5 शव और एक पीड़ित का एक पैर बरामद किया गया था।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles