Advertisment
छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ में आज से हीट वेव का अलर्ट:रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग संभाग में पड़ेगी तेज गर्मी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

नौतपा का आज तीसरा दिन है। छत्तीसगढ़ में आज से मौसम विभाग ने लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। इसका असर रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में रहेगा। सरगुजा संभाग में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। गौरेला पेंड्रा मरवाही, बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, रायपुर, बलौदा बाजार, महासमुंद, दुर्ग, राजनंदगांव, मोहला मानपुर, अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़ छुईखदान गंडई, बालोद, बेमेतरा और कबीरधाम जिले में हीट वेव चलेगी।

28 मई से 30 मई तक रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग संभाग के सभी जिलों में ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिन अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नही होंगे। लेकिन बाद में 2 से 3 डिग्री दिन का तापमान बढ़ेगा।

इसे भी पढ़ें:  बाघ की धमक से दहशत में ग्रामीण, जंगल में जाना किया बंद, मवेशियों को भी छोड़ने से कतरा रहे

ऐसा रहा पिछले 24 घंटे का मौसम

पिछले 24 घंटे के दौरान कोडागांव में धूल भरी आंधी के साथ जमकर बारिश हुई। इसके चलते कई स्थानों पर पेड़ गिर गए। हालांकि बारिश के चलते लोगों को राहत मिली है। बस्तर के कोंडागांव में सबसे ज्यादा 20 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं अंबिकापुर में 10 मिमी पानी गिरा।

इसके अलावा एक दो इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। ज्यादातर जगहों पर तेज गर्मी से अधिकतम तापमान बढ़ा लेकिन ये सामान्य से कम रहा। रात को लोग उमस से परेशान रहे।

इन जिलों में हीटवेव का अलर्ट

मौसम विभाग ने गौरेला पेंड्रा मरवाही, बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, रायपुर, बलौदा बाजार, महासमुंद, दुर्ग, राजनंदगांव, मोहला मानपुर, अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़ छुईखदान गंडई, बालोद, बेमेतरा और कबीरधाम जिले में हीट वेव चलेगी। 28 मई से 30 मई तक रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग संभाग के सभी जिलों में ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति रहेगी।

इसे भी पढ़ें:  आत्म हत्या के लिए उत्प्रेरित करने के मामले में 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार थाना मुलमुला पुलिस की त्वरित कार्यवाही

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles