Advertisment
 बिलासपुरछत्तीसगढ़

बिलासपुर में गरबा कार्यक्रम में आए इंडियन आइडल फेम दानिश का विरोध, जमकर हुई नारेबाजी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में करुणा ग्रुप की ओर से आयोजित गरबा कार्यक्रम में गायक मोहम्मद दानिश को आमंत्रित किए जाने का सर्व हिंदू संगठन ने विरोध किया। इन्होंने एसबीआर कॉलेज गेट पर शाम छह बजे से रात नौ बजे तक प्रदर्शन किया। इस दौरान गरबा कार्यक्रम शुरू नहीं हो सका। पुलिस की समझाइश के बाद संगठन के लोग वहां से हटे। इसके बाद गरबा का आयोजन देर रात तक चलता रहा।

नवरात्र पर्व के अवसर पर करुणा ग्रुप की ओर से गरबा का आयोजन किया गया है। इसमें इंडियन आइडल के गायक मोहम्मद दानिश को सिंगर के तौर पर आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम का शहर के सर्व हिंदू समाज की ओर से विरोध किया जा रहा था। इसके बाद भी आयोजनकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित किया।

इसे भी पढ़ें:  बैगा आदिवासियों की मौत पर सदन गरमाया, ‘गृहमंत्री इस्तीफा दो’ के नारे लगाते हुए गर्भगृह में धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक…

पुलिस अधिकारियों ने दी समझाइश

इसका विरोध करते हुए शुक्रवार को सर्व हिंदू समाज के लोग बड़ी संख्या में शाम छह बजे कार्यक्रम स्थल एसबीआर कॉलेज परिसर के सामने पहुंच गए। संगठन के लोगों ने नारेबाजी करते हुए कार्यक्रम का विरोध किया। इधर विरोध को देखते हुए पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई।

संगठन के लोग कार्यक्रम को रद कराने की मांग करते हुए नारेबाजी कर रहे थे। विरोध की सूचना पर एएसपी उमेश कश्यप, टीआई प्रदीप आर्य ने लोगों को समझाइश दी। तीन घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यक्रम शुरू नहीं किया जा सका।

अतिथियों से कार्यक्रम में नहीं आने की अपील की

इस दौरान विरोध करने वालों ने कार्यक्रम के अतिथियों से भी बात की। विरोध करने वालों ने बताया कि अतिथियों डिप्टी सीएम अरुण साव व बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने भी कार्यक्रम में शामिल नहीं होने का आश्वासन दिया है।

इसे भी पढ़ें:  कोरबा में हत्या के बाद फिर चली गोली:अज्ञात हमलावरों ने की फायरिंग,एक युवा हुआ घायल

रात करीब नौ बजे पुलिस के अधिकारियों और आयोजकों के आश्वासन के बाद विरोध करने वाले वहां से हटे। इसके बाद आयोजकों ने कार्यक्रम शुरू किया जो देर रात तक चलता रहा।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles