Advertisment
क्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

आकाशवाणी का तबला वादक निकला चेन स्नैचर, पुलिस ने दबोचा, बोला – बेटी की शादी करना चाहता था

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर में गरीबी से तंग होकर एक संगीतकार लुटेरा बन गया। कर्ज उतारने के लिए उसने चेन स्नैचिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से लूट की 3 सोने की चेन बरामद हुई है। मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है।

पुलिस ने 55 साल के चेन लुटेरे को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी कुमार पंडित तबला वादन का काम करता था, लेकिन पिछले कुछ महीनों से उसकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो गई थी और वह कर्ज में डूब गया था। इसके चलते उसने लूट करना शुरू कर दी और बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाता था।

पुलिस को आरोपी के पास से करीब 3 लाख 10 हजार रुपए की तीन सोने की चैन भी बराबर हो गई है।
पुलिस को आरोपी के पास से करीब 3 लाख 10 हजार रुपए की तीन सोने की चैन भी बराबर हो गई है।

20 दिन में की 3 वारदात, सब का पैटर्न एक

इसे भी पढ़ें:  ड्यूटी पर तैनात CRPF जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

आरोपी ने 20 दिन में चेन स्नैचिंग की तीन वारदातें की। पहली वारदात 4 मई को मेनका मंगवानी के साथ हुई। वह भोजन के बाद घर के बाहर टहल रही थी। इस दौरान उनकी चेन खींचकर भाग निकला। फिर दूसरी वारदात 8 मई को राजकुमारी साहू के साथ की। वह बरामदे में बैठी हुई थी। इसके बाद 22 मई को उमा गुरुवाणी के गले से उनके ही घर के सामने से चेन स्नैचिंग की।

हाथ में पर्ची देकर ध्यान भटकाया और छीन ली चेन

पुलिस जांच में पता चला कि तीनों वारदातों का पैटर्न एक ही जैसा है। आरोपी सभी महिलाओं के पास पता पूछने के बहाने गया था। उसने हाथ में पर्ची देकर उनका ध्यान भटकाया फिर गले से चेन खींच कर भाग निकला। आरोपी ने 60 साल से ज्यादा की उम्र वाली महिलाओं को टारगेट किया। जिससे कि वह वारदात करके आसानी से भाग सके।

इसे भी पढ़ें:  ग्राम सुकली चौक हाइवे रोड में बीते रात्रि ट्रक से हुए एक्सीडेंट के मामले ट्रक चालक गिरफ्तार

CCTV में दिखा चोर का चेहरा

इस मामले में पुलिस ने इलाके 100 से ज्यादा CCTV कैमरों को खंगाला। आरोपी बाद ही शातिर था वह वारदात के समय चेहरे को ढक कर जाता था, लेकिन पुलिस ने जब उसके रूट को फॉलो किया तो कुछ एक-दो जगहों में आरोपी का चेहरा नजर आ गया, जिससे पुलिस को केस सुलझाने में आसानी हो गई।

3 लाख 10 हजार की चेन बरामद

इस मामले में पुलिस ने बैरन बाजार के रहने वाले कुमार पंडित को गिरफ्तार किया। आरोपी की उम्र 55 साल है। जब पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने चेन स्नैचिंग करना कबूल किया। पुलिस को आरोपी के पास से करीब 3 लाख 10 हजार रुपए की तीन सोने की चैन भी बराबर हो गई है।

इसे भी पढ़ें:  यूरिया की कमी जल्द होगी पूरी, 2 दिन में पहुंचेगी खाद की बड़ी खेप: विजय शर्मा

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles