Advertisment
छत्तीसगढ़रायपुर

स्वामी आत्मानंद स्कूलों के शिक्षक-कर्मचारियों को मिला तीन माह का वेतन

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में शुरू की गई स्वामी आत्मानंद स्कूलों में काम करने वाले संविदा कर्मियों को अब राज्य सरकार वेतन देगी। इस संबंध में छत्तीसगढ़ सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि इन स्कूलों के संविदा कर्मियों को वेतन का भुगतान उत्कृष्ट शाला संचालन योजना के तहत प्रावधानित अनुदान मद से दिया जाएगा। संविदा कर्मियों के लिए ये एक बड़ी राहत की खबर है। वजह ये हैं कि इन कर्मियों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिला था।

इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालक लोक शिक्षण संचालनालय को आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि विभागीय प्रस्ताव अनुसार स्वामी आत्मनांद योजना के तहत संचालित विद्यालयों में संविदा पर कार्यरत कर्मियों को वेतन भुगतान उत्कृष्ट शाला संचालन योजना के प्रावधानित अनुदान मद से किए जाने की सहमति दी जाती है। इस संबंध में वित्त विभाग ने भी सहमति दे दी है।

इसे भी पढ़ें:  दलपत सागर में गिरी कार, पानी में गिरने के बाद गाड़ी का दरवाजा हुआ लॉक, 3 युवकों की दर्दनाक मौत

पांच हजार संविदा कर्मी हैं इन स्कूलों में 

राज्य में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सरकारी स्कूलों का उन्नयन कर उनमें अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई शुरु करवाई गई थी। प्रदेश में करीब 403 स्वामी
आत्मानंद स्कूल कार्यरत हैं। इन स्कूलों में पांच हजार कर्मी संविदा आधार पर सेवाएं दे रहें है। इन संविदा कर्मियों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिल रहा  था। यह मामला सामने आने के बाद इस मामले की उच्च स्तरीय शिकायतें भी गई थी। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 2 मई को शासन को पत्र भेजे जाने की जानकारी मिली है। इसके बाद राज्य सरकार ने मामले पर विचार करने के बाद 24 मई को स्कूल शिक्षा विभाग ने संविदा कर्मियों को वेतन देने संबंधी आदेश जारी किया है।

इसे भी पढ़ें:  1 लाख के इनामी नक्सली पिलसाय ने किया सरेंडर, ITBP जवानों के हत्या की वारदात में था शामिल

लोक शिक्षण संचालक ने भी जारी किया आदेश

राज्य सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आदेश जारी करने के बाद लोक शिक्षण संचालनालय ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारी एवं सचिव स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय को पत्र जारी किया है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि स्वामी आत्मानंद स्कूलों में संविदा पर काम करने वाले कर्मचारियों का वेतन भुगतन उत्कृष्ट शाला संचालन योजना में स्थापना अनुदान मद में आवंटित राशि में से भुगतान करने सुनिश्चित करें। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद स्कूलों के संविदा कर्मियों से जुड़ी बड़ी खबर है। आत्मानंद स्कूलों के संविदा कर्मियों को अब सीधे सरकार से वेतन मिलेगा। संविदा कर्मियों को लोक शिक्षण संचालनालय वेतन देगा। लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों एवं सचिव को इस संबंध में जारी कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  आतंकी हमले में 27 मौत...रायपुर-बिलासपुर में पाकिस्तानी झंडे जलाए गए:यूथ कांग्रेस ने आतंकवाद का पुतला फूंका

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles