Advertisment
छत्तीसगढ़

आतंकी हमले में 27 मौत…रायपुर-बिलासपुर में पाकिस्तानी झंडे जलाए गए:यूथ कांग्रेस ने आतंकवाद का पुतला फूंका

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 27 लोगों की मौत के बाद देशभर में आक्रोश है। रायपुर में यूथ कांग्रेस ने पाकिस्तान का झंडा जलाया और आतंकवाद का पुतला फूंका। वहीं मशीनरी मर्चेंट एसोसिएशन और अन्य क्षेत्र से जुड़े व्यापारियों ने पैदल मार्च निकाला। धमतरी जिला अधिवक्ता संघ ने इस संबंध में निंदा प्रस्ताव पारित किया है।

इससे पहले बिलासपुर में हमले के विरोध में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। साथ ही पाकिस्तानी झंडे जलाए गए हैं। बता दें कि मृतकों में रायपुर के कारोबारी दिनेश मिरानिया भी शामिल हैं। आतंकी हमले पर CM विष्णु देव साय ने कहा कि हमले की कड़ी निंदा करता हूं। हमारे देश ने आतंकियों को हमेशा मुंहतोड़ जवाब दिया है।

इसे भी पढ़ें:  सौतेला पिता बना हैवान! 2 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस पर पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी, आपके बड़े-बड़े घोषणाओं के बावजूद आतंकवाद क्यों नहीं रुका। एजेंसियां हमलों को रोकने में क्यों विफल हो रही हैं। देश जवाब मांगता है, खोखले भाषण नहीं। वहीं पूर्व CM भूपेश बघेल ने कहा कि कायराना हमले का हमारे जवान करारा जवाब देंगे।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles