Advertisment
छत्तीसगढ़

1 लाख के इनामी नक्सली पिलसाय ने किया सरेंडर, ITBP जवानों के हत्या की वारदात में था शामिल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोण्डागांव. छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में 1 लाख रुपए के इनामी नक्सली पिलसाय कश्यप शनिवार को मुख्यधारा में शामिल हो गया. नक्सल संगठन में बढ़ते मतभेद और सरकार की पुनर्वास नीति-2025 से प्रभावित होकर पुलिस अधीक्षक वाॅय अक्षय कुमार के सामने सरेंडर किया. आत्मसमर्पित नक्सली पूर्वी बस्तर डिवीजन के आमदई एलओएस (कृषि विभाग) में सदस्य के रूप में सक्रिय था.

आत्मसमर्पण के दौरान पुलिस अधीक्षक वाॅय अक्षय कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश कुमार डांडे, उप पुलिस अधीक्षक सतीष भार्गव और सीआरपीएफ 188वीं बटालियन के अधिकारी उपस्थित रहे. पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली पिसलाय को तत्काल 50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई.

इसे भी पढ़ें:  नर्स का फर्जीवाड़ा: इलाज के बहाने नवजात को ले जाकर दे दिया गोद, दंपत्ति और नर्स गिरफ्तार

आत्मसमर्पित नक्सली पिलसाय कश्यप कई गंभीर नक्सली वारदातों में शामिल रहा है, जिनमें आईटीबीपी जवानों की हत्या की वारदात, जियो टावर जलाना और लूट की घटनाएं शामिल हैं.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles