Advertisment
क्राइमगौरेला-पेंड्रा-मरवाहीछत्तीसगढ़

फेसबुक पर दोस्ती कर प्रेम जाल में फंसाया, फिर मिलने बुलाकर दोस्त के साथ मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में एक नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है. नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते गैंगरेप के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपियों में से एक ने पहले नाबालिग से फेसबुक पर दोस्ती की और प्रेम जाल में फंसाकर बाइक पर घूमने के बहाने मिलने के लिए बुलाया. इस दौरान आरोपी का दूसरा साथी भी मिला और वे नाबालिग को पोल्ट्रीफार्म ले गए, जहां उसके साथ गैंग रेप किया. वहीं नाबालिग के बेहोश होने पर दोनों पोल्ट्री फार्म में ही उसे छोड़ कर भाग गए. यह मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है.

इसे भी पढ़ें:  युक्तियुक्तकरण से ग्रामीण शिक्षा में आ रहा निखार, बच्चों को मिल रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

पेंड्रा थाना क्षेत्र के लटकोनी खुर्द गांव में रहने वाला आरोपी युवक विवेक पोर्ते लगभग 15 दिन पहले सोशल मीडिया के माध्यम से एक नाबालिग से दोस्ती की. दोस्ती के बाद आरोपी ने नाबालिग को प्यार के झांसे में लिया और मिलने का दबाव बनाने लगा. जिसके बाद नाबालिग बाइक पर घूमने को तैयार हो गई. घटना वाले दिन आरोपी विवेक पोर्ते का साथी देवन सिंह आयाम भी मिला और वह भी बाइक पर सवार हो गया. जहां दोनों आरोपियों ने पेंड्रा मरवाही मुख्यमार्ग के कोदवाहि गांव के एक सुने पोल्ट्री फार्म में ले गए और एक के बाद एक उसके साथ बलात्कार किया. इस घटना के दौरान नाबालिग बेहोश हो गई लेकिन दोनों दरिंदों को नाबालिग के ऊपर जरा भी दया नहीं आई और पोल्ट्री फार्म में उसे उसी अवस्था में छोड़कर भाग गए.

गैंगरेप के आरोपी

जब नाबालिग को होश आया तो उसने शोर मचाया तो आसपास के गांव वालों ने पोल्ट्री फार्म का दरवाजा खोला. जिसके बाद युवती के परिजन उसे लेकर अस्पताल में भर्ती कराए, जिसका इलाज जारी है. इस घटना की शिकायत मिलते ही पेंड्रा पुलिस आरोपियों की धर पकड़ के लिए जुट गई. इस दौरान पेंड्रा पुलिस की टीम और सायबर सेल की मदद से आरोपियों को पकड़ लिया गया. नाबालिग और परिजनों के बयान के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल में दाखिल कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें:  तेंदुए ने ग्रामीण पर किया हमला तो इधर मवेशियों को बनाया शिकार, इलाके में दहशत

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles