Advertisment
क्राइमछत्तीसगढ़रायगढ़

डिप्टी रेंजर को बोलेरो से कुचलकर मार डाला:रायगढ़ में पीछा कर बाइक को मारी टक्कर; फिर गाड़ी बैक कर दोबारा रौंदा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायगढ़। दो दिन पूर्व धरमजयगढ़ क्षेत्र अंतर्गत सड़क हादसे में डिप्टी रेंजर संजय तिवारी की मौत के मामले में पुलिस ने नया खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी वाहन चालक ने रंजिशवश डिप्टी रेंजर बोलेरो को  वाहन  से कुचलकर  मार डाला, फिर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो पता चला कि दुर्घटना सामान्य ना होकर सुनियोजित थी, जिसे रंजिशवश अंजाम दिया गया था। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया है। 16 मई को दोपहर करीब 3 बजे धरमजयगढ़मेन रोड पर कृषि उपज मंडी के पास एक अज्ञात बोलेरो वाहन की चपेट में आने से हीरो ग्लैमर बाइक में सवार काष्टागर फॉरेस्ट कॉलोनी धरमजयगढ़ निवासी सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी संजय तिवारी पिता गोकुल प्रसाद तिवारी उम्र 53 वर्ष को गंभीर चोंटे आई थीं। उन्हें घायल अवस्था में उपचार के लिए सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

इसे भी पढ़ें:  बीजापुर के पोटा केबिनों में मलेरिया का आतंक, दो छात्राओं की मौत से हड़कंप, तीन का उपचार जारी

थाना धरमजयगढ़ थाने में मर्ग पश्चात अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 304 ए आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान प्रत्यक्षदर्शी गवाहों एवं सीसीटीवी फुटेज से अज्ञात बोलेरो वाहन का पता लगाया गया जिसमें बोलेरो क्रमांक सीजी 13 यूई 0377 द्वारा घटना को अंजाम दिए जाने के साक्ष्य मिले। पुलिस टीम सूचना पर ग्राम बेहरापारा में दबिश देकर वाहन चालक बसंत कुमार यादव पिता बालमुकुंद यादव उम्र 50 साल को हिरासत में ले लिया। आरोपी बसंत कुमार यादव का पूर्व से संजय तिवारी से रंजिश चल रहा था। पुलिस ने प्रकरण में धारा 304 ए आईपीसी हटाकर आरोपी द्वारा हत्या करना पाए जाने पर धारा 302 आईपीसी जोड़कर घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन एवं वाहन के दस्तावेज को जब्त किया है। आरोपी को हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इसे भी पढ़ें:  शराब दुकान का मैनेजर गिरफ्तार : सरकारी दुकान में नाबालिग से बिकवा रहा था शराब

डिप्टी रेंजर संजय तिवारी की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

आरोपी ने पुलिस को बताया कि, उसका पूर्व से संजय तिवारी से विवाद चल रहा था। वह संजय तिवारी की हत्या की साजिश रचकर मौके की तलाश कर रहा था। 16 मई के दोपहर बसंत यादव बोलेरो वाहन सीजी 13 यूई 0377 से नागदरहा जा रहा था। उसी समय उसने बाइक हीरो ग्लैमर पर संजय तिवारी को धरमजयगढ़ की ओर से आते देखा। तब उसने बोलेरो को मोड़कर संजय तिवारी का पीछा किया और कृषि उपज मंडी के पास संजय तिवारी की बाइक को बोलेरो वाहन से टक्कर मार दी, जिससे संजय तिवारी सड़क पर गिर गए। आरोपी ने गाड़ी के साइड ग्लास से संजय तिवारी को देखा तो उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई थी तब बसंत यादव ने गाड़ी को बैंक कर संजय तिवारी की गाड़ी को पीछे से फिर टक्कर मार दी, जिससे संजय तिवारी के सिर, माथे पर गंभीर चोटें आई इसके बाद आरोपी फरार हो गया।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में फिर कोरोना ने दी दस्तक! इस जिले में मिला 1 पॉजिटिव मरीज, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles