Advertisment
अंबिकापुरक्राइमछत्तीसगढ़

Fraud: डिस्काउंट में गाड़ी देने के नाम पर लोगों से करोड़ों की ठगी, तीन गिरफ्तार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में फिफ्टी परसेंट में वाहन देने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ड्रीम आर के ट्रेडिंग कंपनी के तीन एजेंट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कंपनी ने जिले में सैंकड़ों लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी की है।

मिली जानकारी के अनुसार, ड्रीम आर के ट्रेडिंग कंपनी के एजेंट ने कंपनी ने जिले में सैंकड़ों लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी की है। वे आधे कीमत पर वाहन फाइनेंस करने का झांसा देते थे। कंपनी शहर के खैरबार में संचालित थी। आरोपियों का दावा था कि, वाहन का आधा पैसा देने पर कंपनी आधे पैसे वापस करेगी। झांसे में आकर गांव के कई लोग ठगी का शिकार हो गए। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़ें:  29 से 31 दिसंबर हड़ताल का ऐलान: अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन ने की कामबंद-कलमबंद आंदोलन की घोषणा

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles