Advertisment
छत्तीसगढ़ बिलासपुर

छत्तीसगढ़ में फिर कोरोना ने दी दस्तक! इस जिले में मिला 1 पॉजिटिव मरीज, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक कोरोना मरीज मिलने के बाद बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। जहां 66 साल के मरीज में कोराना संक्रमण की पुष्टि हुई है। मरीज को अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। बुजुर्ग को सांस लेने में तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, संक्रमित मरीज की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।

ता दें कि 6 महीने के अंतराल के बाद बुधवार को शहर में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। खमतराई क्षेत्र निवासी 66 वर्षीय वृद्ध कई दिनों से सर्दी-खांसी से परेशान था। वह अपोलो अस्पताल में चेकअप कराने गया। यहां अन्य जांचों के अलावा कोरोना टेस्ट भी किया गया, जिसमें पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। मरीज का अपोलो में ही उसका इलाज चल रहा है। पॉजिटिव मरीज कहीं बाहर से आकर यहां बीमार पड़ा या फिर यहीं संक्रमित हुआ। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग के पास इसकी जानकारी नहीं है।

इसे भी पढ़ें:  सीएम साय की सहृदयता ने जीता दिल : खड़े होकर कार्यक्रम देख रहे बुजुर्ग को अपने पास की सीट पर बिठाया

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles