Advertisment
लोकसभा चुनाव 2024बीजेपी

बहुमत नहीं मिला तो क्या करेगी भाजपा? अमित शाह ने प्लान B को लेकर कही ये बात

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

नई दिल्ली। भाजपा इस लोकसभा चुनाव में ‘अबकी बार, 400 पार’ के नारे के साथ उतरी है और वह पूरी तरह से बड़ी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर पार्टी के तमाम बड़े नेता एनडीए की 400 से ज्यादा और अकेले भाजपा की 370 सीटें आने का दावा कर रहे हैं।

ऐसे में जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पूछा गया कि अगर भाजपा बहुमत का आंकड़ा नहीं जुटा पाती है तो पार्टी का प्लान बी क्या होगा तो इसका उन्होंने काफी दिलचस्प जवाब दिया। अमित शाह ने हाल ही में समाचार एजेंसी एएनआई को एक इंटरव्यू दिया। इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि ‘क्या बीजेपी के पास बहुमत के आंकड़े तक नहीं पहुंचने की स्थिति में कोई प्लान बी है?

इसे भी पढ़ें:  भाजपा प्रत्याशी के चुनावी खर्चे में जुड़ेगा पं. धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम का खर्च

अमित शाह का जवाब

अमित शाह ने इस सवाल के जवाब में कहा कि प्लान बी बनाने की जरूरत तब होती है, जब प्लान ए के सफल होने की संभावना 60% से कम हो। उन्होंने कहा कि उन्हें यकीन है कि पीएम मोदी प्रचंड बहुमत के साथ फिर से सत्ता में आएंगे।

बहुमत के दुरुपयोग का आरोप

विपक्ष के नेता रैलियों में लगातार आरोप लगाते आए हैं कि अगर एनडीए 400 से ज्यादा सीटें जीत गई तो वह संविधान में बदलाव करेगी। अमित शाह से जब इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हमारे पास पिछले 10 वर्षों से संविधान बदलने के लिए बहुमत था लेकिन हमने ऐसा कभी नहीं किया।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली तक पहुंची महंत की 'लाठी' की आवाज

आम आदमी पार्टी पर साधा निशाना

उन्होंने आगे कहा कि बहुमत का इतिहास हमारी पार्टी का नहीं है, बहुमत का दुरुपयोग इंदिरा गांधी के समय कांग्रेस पार्टी ने किया। इसके अलावा अमित शाह ने दिल्ली में शराब घोटाले को लेकर एक बार फिर आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान केजरीवाल जहां भी जाएंगे, लोग शराब घोटाले को याद रखेंगे। कई लोगों को तो बड़ी बोतल दिखेगी।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles