Advertisment
Uncategorized

आज खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, उमड़ा भक्तों का सैलाब, प्रशासन ने की अपील

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

उत्तराखंड स्थित बद्रीनाथ धाम के कपाट आज सुबह 6 बजे पूरे विधि-विधान, वैदिक मंत्रोच्चार और ‘बद्री विशाल लाल की जय’ के नारों के साथ खुल गए हैं. इस दौरान मंदिर को कई क्विंटल फूलों से सजाया गया. उत्तराखंड में हर साल होती है जिनमें बद्रीनाथ धाम के साथ-साथ तीर्थयात्री गंगोत्री धाम, यमुनोत्री धाम और केदारनाथ धाम के दर्शन करने आते हैं. शुक्रवार को अक्षय तृतीया के दिन केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए थे. जिसके साथ ही इस वर्ष की चारधाम यात्रा आरंभ हो गई.

गंगोत्री, युमनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाम धार्मिक स्थल हैं जहां देशभर से तीर्थयात्री श्रद्धाभाव से पहुंचते हैं. चार धाम की यात्रा को बेहद खास माना जाता है और इसका अत्यधिक धार्मिक महत्व भी है.

इसे भी पढ़ें:  ऑनलाइन होगा NEET Exam! नीट पेपर लीक के बीच सरकार का बड़ा ऐलान...

बारिश के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 13 मई तक उत्तराखंड के कई जिलों में  बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने राज्य में यलो के बाद ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. उत्तराखंड मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 11 मई से 13 मई तक प्रदेश में बारिश रहेगी. बिक्रम सिंह ने कहा कि 13 मई को कुछ जगहों में भारी बारिश की भी संभावना है. इसके अलावा चार धाम में आने वाले यात्रियों को भी सलाह दी गई है कि बारिश के दौरान यात्रा न करें, जब बारिश थम जाएं तभी यात्रा शुरू करें.

इसे भी पढ़ें:  कश्मीरी पंडितों पर बोलते वक्त फिसली राहुल गांधी की जुबान, कहा – PoK से जो रिफ्यूजी आए हैं…

 युमनोत्री धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

उत्तराखंड पुलिस ने तीर्थयात्रियों से अपील की है कि वो युमनोत्री धाम की यात्रा को फिलहाल स्थगित कर दें. उत्तराखंड पुलिस के अनुसार युमनोत्री में क्षमता के अनुसार श्रद्धालु पहुंच गए हैं. ऐसे में जो श्रद्धालु आने वाले हैं वो फिलहाल के लिए यात्रा स्थगित कर दें.

दरअसल यमुनोत्री धाम के कपाट खुलते ही पैदल मार्ग पर श्रद्धालुओं का जाम लग गया. श्रद्धालुओं अपने स्थान पर कई घंटों तक धक्का-मुक्की के बीच खड़े रहे. ऐसे में किसी भी तरह की अनहोनी हो सकती थी. पुलिस और प्रशासन भले ही भीड़ को काबू में करने में जुटा हुआ है. लेकिन कपाट खुलने की प्लानिंग की पोल सामने आई वीडियो ने खोल दी है. इतनी तादाद में पहुंचे श्रद्धालुओं पर काबू पाना प्रशासन के लिए मुश्किल हो गया और प्रशासन के पसीने छूट गए.

इसे भी पढ़ें:  आत्मसमर्पित नक्सलियों अग्निवीरों को तोहफा, एक रुपए में एक एकड़ मिलेगी जमीन

मौसम के हिसाब से कपड़े रखें

चमोली, बद्रीनाथ और जोशीमठ में रुक-रुककर बारिश हो रही है. जिससे तापमान में गिरावट आई है. वहीं चार धाम की यात्रा पर जानेवाले लोग अपने साथ गर्म कपड़े जरूर लेकर जाएं. अलग-अलग मौसम के हिसाब से पैकिंग (Packing) करें. थर्मल्स, स्वेटर, जैकेट्स और शॉल वगैरह लेकर जाएं. बारिश से निपटने के लिए रेन गियर, वॉटरप्रूफ बैग, पैंट्स और जैकेट्स वगैरह साथ रखें.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles