Advertisment
क्राइमछत्तीसगढ़सरगुजा

राधा-कृष्ण मंदिर में लाखों रुपए की चोरी, शातिर चोरों ने पार किए 4 लाख 87 हजार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंबिकापुर में आज शनिवार को एक राधा-कृष्ण मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। शातिर चोरों ने बीती रात मंदिर में दबिश दी और गर्भ-गृह में रखे आलमारी की तिजोरी तोड़कर लाखों रुपये चोरी कर लिए।

जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर शहर से लगे ग्राम अजीर्मा में स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में चोरों ने शुक्रवार देर रात पहले मुख्य द्वार का ताला तोड़ा, फिर गर्भ गृह में घुसकर तिजोरी खाली कर दी।

बता दें, गांधीनगर थाना क्षेत्र के अजीर्म इलाके में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। चोर गिरोह ने कल रात फिर से मंदिर में आलमारी की तिजोरी तोड़कर 4 लाख 87 हजार रुपये से अधिक नगद रुपये की चोरी कर फरार हो गए हैं। फिलहाल गांधीनगर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles