Advertisment
लोकसभा चुनाव 2024 बिलासपुरचुनाव बहिष्कारछत्तीसगढ़

मतदान के बीच नाराज ग्रामीणों ने किया चुनाव का बहिष्कार, समझाइश देने में जुटे निर्वाचन अधिकारी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण का मतदान जारी है. इस बीच मतदान के बहिष्कार की भी खबर सामने आई है. बिलासपुर लोकसभा सीट के मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बसंतपुर के ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया है. जिसकी सूचना मिलते ही निर्वाचन अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का फैसला किया है.

बता दें कि इससे पहले दुर्ग लोकसभा के जिला बेमेतरा के नवागढ़ विधानसभा के ग्राम रामपुर के मतदाताओं ने चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया. क्षेत्र में रोड नहीं बनने पर नाराज सैकड़ों की संख्या में रोड पर नागरिक उतरे और गांव के किसी भी ग्रामीण को वोट देने नहीं दे रहे हैं. वहीं इसकी जानकारी लगते ही जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने में जुटी है.

इसे भी पढ़ें:  तिरंगा दौड़ में बिना सुरक्षा के दौड़े स्कूली बच्चे, प्रशासन पर उठे सवाल

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles