Advertisment
लोकसभा चुनाव 2024कांग्रेसनई दिल्लीबीजेपी

BIG BREAKING: राधिका खेड़ा बीजेपी में शामिल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

नई दिल्ली. इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक, राधिका खेड़ा दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में भाजपा में शामिल हो गईं. इसके अलावा अभिनेता शेखर सुमन दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में भाजपा में शामिल हुए.

दरअसल, राधिका खेड़ा दो दिन पहले ही कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया था. उन्होंने अपने साथ छत्तीसगढ़ में कथित तौर पर दुर्व्यवहार किए जाने और साजिश का आरोप लगाया था.

खेड़ा ने बीते दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि उन्होंने यह मुद्दा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के समक्ष उठाया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई. उन्होंने कहा था, “मुझे एहसास ही नहीं हुआ कि मेरे खिलाफ साजिश रची जा रही है. मैं लोकसभा चुनाव का मीडिया प्रभारी थी. मेरा लगातार अपमान किया जा रहा था.

इसे भी पढ़ें:  कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

BJP में शामिल होने के बाद राधिका खेड़ा का बयान

बीजेपी में शामिल होने के बाद कांग्रेस की पूर्व नेता राधिका खेड़ा ने कहा, ”रामभक्त होने के नाते, रामलला के दर्शन करने के लिए कौशल्या माता की धरती पर मेरे साथ जिस तरह से दुर्व्यवहार किया गया, अगर ऐसा होता तो मैं यहां तक ​​नहीं पहुंच पाती.” अगर मुझे भाजपा सरकार, मोदी सरकार का संरक्षण नहीं मिलता तो. आज की कांग्रेस महात्मा गांधी की कांग्रेस नहीं है, यह राम विरोधी, हिंदू विरोधी कांग्रेस है…”

राम भक्त होने की मिली सजा

उन्होंने कहा लगातार एक हिन्दू होने का, एक सनातनी लड़की होने का…राम भक्त होने का मुझे कांग्रेस में सजा मिलती आई है और लगातार मैं सहती आई. हमेशा से मैं सोचती थी कि जब लोग ये कहते थे कि कांग्रेस राम जी की विरोधी नहीं है…क्योंकि हम तो समझते थे कि कांग्रेस तो महात्मा गांधी जी की पार्टी है. जहां पर हर सभा की शुरुआत रघुपति राघव राम से होती थी…लेकिन आज की कांग्रेस महात्मा गांधी की कांग्रेस नहीं है…आज की कांग्रेस राम जी की विरोधी कांग्रेस है… हिंदू विरोधी कांग्रेस है…”

इसे भी पढ़ें:  दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए घर पहुंच सुविधा:टोल फ्री नंबर 1950 करें डायल

कांग्रेस में मेरे खिलाफ षडयंत्र रचा गया

खेड़ा ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि मैं अपनी मां को लेकर रामलला के दर्शन करने गई. जिसके बाद कांग्रेस में मेरे खिलाफ षडयंत्र रचा गया और माता कौशल्या की धरती पर राम जी के ननिहाल में मेरे साथ जो दुर्व्यहार किया…उससे पीड़ित होकर आज मैं….ये सिर्फ मोदी जी की गारंटी थी कि बेटी वहां सुरक्षित थी…जिसके बाद मैं यहां पर पहुंच चुकी. मैं प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को धन्यवाद देना चाहती हूं कि उन्होंने मुझे मौका दिया है कि मैं राम लला के इतने विशाल परिवार का हिस्सा बन सकू और मैं भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकूं.”

इसे भी पढ़ें:  प्रयागराज कुंभ: खड़गे ने भगदड़ में मरने वालों की संख्या के बारे में ऐसा क्या कहा कि मच गया हंगामा

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles