Advertisment
लोकसभा चुनाव 2024छत्तीसगढ़

दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए घर पहुंच सुविधा:टोल फ्री नंबर 1950 करें डायल

7 मई को मतदान केंद्र तक आने-जाने के लिए मिलेगी गाड़ी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए 7 मई को मतदान करना अब और आसान होगा। उन्हें मतदान केंद्र तक लाने-ले जाने के लिए महज एक कॉल करना होगा। इसके बाद उन्हें घर पहुंच वाहन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शत-प्रतिशत मतदान के लिए टोल फ्री नंबर 1950 जारी किया गया है। ये सुविधा दिव्यांग और वरिष्ठ मतदाताओं के लिए खासतौर पर की गई है।

80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए दिव्यांग रथ

दिव्यांग और 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ मतदाताओं के लिए निःशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। समाज कल्याण विभाग की संयुक्त संचालक श्रद्धा मैथ्यू ने बताया कि दिव्यांग और 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं के लिए 7 मई को मतदान के दिन जिले में दिव्यांग रथ संचालित किए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें:  बड़ी खबर: वापस करना होगा महतारी वंदन योजना का पैसा, जारी हुआ आदेश

उन्होंने बताया कि ये सुविधा ऐसे दिव्यांग और वरिष्ठ मतदाताओं के लिए फायदेमंद होगी, जो वोट तो डालना चाहते हैं, लेकिन साधन और सुविधा नहीं होने के कारण घर से बाहर नहीं निकल पाते हैं।

चुनाव महापर्व पर हर मतदाता महत्वपूर्ण

निर्वाचन में हर मतदाता महत्वपूर्ण है। इसे देखते हुए दिव्यांग और वरिष्ठ मतदाताओं को पोलिंग बूथ तक लाने-ले जाने के लिए दिव्यांग रथ चलाया जाएगा। वरिष्ठ और दिव्यांग मतदाता इस सुविधा का लाभ लेकर लोकतंत्र के महापर्व पर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles