Advertisment
लोकसभा चुनाव 2024

आज शाम से थम जाएंगे चुनाव प्रचार:डोर टू डोर प्रत्याशी जाएंगे वोट मांगने ,5 बजे से शराब दुकाने भी 2 दिनों के लिए बंद

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होना है। इसमें प्रदेश की सात सीटें भी शामिल हैं। इन सात सीटों रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर चांपा और सरगुजा में रविवार की शाम में चुनाव प्रचार थम जाएगा। इसके साथ ही इन सभी सीटों पर प्रत्याशी मतदान से पहले तक केवल डोर टू डोर जनसंपर्क कर सकेंगे। इसके साथ ही आज शाम 5 बजे से शराब दुकानें भी बंद हो जाएगी।

सभी पार्टी प्रचार पर जोरो पर जुटी

प्रचार थमने से पहले राजनीतिक पार्टियां जोर शोर से प्रचार प्रसार कर रही है। वही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भी आज छत्तीसगढ़ दौरा है। वही कांग्रेस के नेताओ की सभा है । तीसरे चरण की सीटों में रायपुर और कोरबा को हाई प्रोफाइल सीट माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  नामांकन करने पहुंचे PM मोदी, शाह-राजनाथ-चंद्रबाबू नायडू-चिराग समेत ये दिग्गज मौजूद

रायपुर लोकसभा सीट पर जहां भाजपा के चुनावी रणनीतिकार माने जाने वाले बृजमोहन अग्रवाल मैदान में हैं। उनके सामने कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय हैं। वहीं कोरबा में भाजपा की तरफ से पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय और कांग्रेस सांसद ज्योत्सना महंत के बीच मुकाबला है।

आज शाम से बंद होगी शराब दुकानें

छत्तीसगढ़ में आज शाम 5 बजे से शराब की दुकानें बंद हो जाएगी। लोकसभा चुनाव को देखते हुए शासन ने 5 मई की शाम से 7 मई तक ड्राई डे घोषित किया है।शासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि वोटिंग से 48 घंटे पहले यानी 5 मई को शाम 5 बजे से 7 मई तक शराब दुकानें बंद रहेंगी। यह आदेश रायपुर सहित दुर्ग, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़, सरगुजा लोकसभा क्षेत्रों के लिए लागू रहेगा।

वोटिंग से 48 घंटे पहले यानी 5 मई को शाम 5 बजे से 7 मई तक शराब दुकानें बंद रहेंगी।
वोटिंग से 48 घंटे पहले यानी 5 मई को शाम 5 बजे से 7 मई तक शराब दुकानें बंद रहेंगी।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles