Advertisment
 बिलासपुरछत्तीसगढ़

दूषित पानी का असर : 30 से ज्यादा लोग आए पीलिया की चपेट में, सभी अस्पताल में भर्ती

स्वास्थ्य विभाग की टीम हुई एक्टिव

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर। शहर के डीपूपारा, तारबाहर इलाके में एक बार फिर से दूषित पानी पीने से 30 ज्यादा लोग बीमार पड़ गए हैं. इनमें पीलिया और डायरिया का प्रकोप पाया गया है. इस क्षेत्र में बीते दो दिन में पीलिया के 30 मरीज मिले हैं. सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लोगों के अचानक बीमार पड़ने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. स्वास्थ्य विभाग के सर्वे में पीलिया और डायरिया दोनों से पीड़ित मरीज मिल चुके हैं. वहीं विभाग ने सैंपल लेकर सिम्स में जांच के लिए भेजा है.

शहर में अमृत मिशन के जरिए खूंटाघाट डेम से आने वाला पानी सप्लाई किया जा रहा है. जिसकी वजह से कई इलाकों में लोग बीमारी का शिकार होने लगे हैं. डीपूपारा, तारबाहर में 23 मरीज पीलिया से पीड़ित पाए गए. वहीं कुछ मरीजों को डायरिया की शिकायत भी है. स्वास्थ्य विभाग के डाक्टर और कर्मचारियों ने सर्वे कर सभी मरीजों को दवा का वितरण किया है. साथ ही पानी की सफाई के लिए क्लोरिन भी बांटी जा रही है.

इसे भी पढ़ें:  बड़ा चोर गिरोह पकड़ा गया : 52 लाख के जेवरात और नगद बरामद

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles