Advertisment
कवर्धाछत्तीसगढ़हत्या

बेटी की पिटाई कर रहे शराबी दामाद को टोकना पड़ा सास को भारी, गला घोंटकर की हत्या

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कवर्धा। रोज-रोज बेटी को शराबी दामाद के हाथों पिटाई करने से टोकना महिला को भारी पड़ गया. दामाद ने अपनी सास की गला घोंटकर हत्या कर दी. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही फरार दामाद को गिरफ्तार कर लिया है.

पूरा मामला चिल्फी थाना के बहनाखोदरा का है. आरोपी अमर लाल खसरे की शादी की 17 वर्ष से हुई थी. आरोपी दामाद रोज शराब पीकर अपनी पत्नी से मारपीट करता था. शुक्रवार को भी दूसरे दिनों की तरह शराब पीकर अपनी पत्नी से मारपीट कर रहे अमर लाल को बगल में रहने वाली उसकी सास ने मना किया.

इसे भी पढ़ें:  अंबिकापुर में लूट की बड़ी वारदात: मोबाइल डीलर पर जानलेवा हमला, 20 लाख नगद लूटकर फरार हुए बदमाश

इस पर आवेश में आकर दामाद ने सास की गला घोंटकर हत्या करने के बाद मौके से फरार हो गया. ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हत्या के कुछ देर बाद हत्यारे दामाद को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles