Advertisment
छत्तीसगढ़राजनांदगांव

शादी समारोह में ड्राई आइस खाने से मासूम की मौत, घर में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक दुःखद घटना घटी है. चमारराय टोला गांव में आयोजित एक शादी समारोह में ड्राई आइस खाने से साढे़ तीन वर्षीय बालक की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि बच्चा खेलते-खेलते इस विषैले पदार्थ (ड्राई आइस) को खा लिया था. इसके कुछ देर बाद घर पहुंचने पर उसकी मौत हो गई. मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार, राजनंदगांव शहर के समीप लाल बाग थाना क्षेत्र अंतर्गत चमारराय टोला गांव में एक विवाह समारोह आयोजित किया गया था. इस समारोह में गांव का एक बालक खुशाल साहू भी अपनी मां के साथ पहुंचा हुआ था. इस दौरान वह खेलते- खेलते उसने जमीन पर पड़े ड्राई आइस को खा लिया. वहीं कुछ देर बाद घर पहुंचने पर उसकी अचानक मौत हो गई. इस घटना पर बच्चे के परिजनों ने कहा कि लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें:  जनशताब्दी ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, नैला स्टेशन के आउटर पर हुआ नॉर्मल डिलीवरी

शादी समारोह में ड्राई आइस का उपयोग मटके से धुआं निकलने के लिए किया जाता है. इस ड्राई आइस को लापरवाही पूर्वक छोड़ दिया गया था. जिसे लगभग साढे़ तीन वर्षीय खुशाल साहू ने खा लिया. इस ड्राई आइस में केमिकल होने की वजह से मासूम बच्चे की मौत हो गई. घटना के बाद मामले की जानकारी लालबाग पुलिस को दी गई है, जिसपर पुलिस ने अपनी जांच कार्रवाई शुरू कर दी है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles