Advertisment
लोकसभा चुनाव 2024कांग्रेसबीजेपीराजनीति

BIG BREAKING: कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन लिया वापस, बीजेपी कैंडिडेट के सामने छोड़ा मैदान

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

इंदौर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इंदौर लोकसभा सीट (Indore Lok Sabha Seat) से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम (Akshay Kanti Bam) ने अपना नामांकन फॉर्म वापस ले लिया है। अक्षय बम विधायक रमेश मेंदोला के साथ फॉर्म वापस लेने आए थे।

इंदौर लोकसभा सीट से कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने नाम वापसी के आखिरी दिन अपना नाम वापस ले लिया है। जिसके बाद कांग्रेस के सामने संकट खड़ा हो गया है। दरअसल, इंदौर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का गृहनगर है। ऐसे में कांग्रेस के लिए यहां एक बड़ा झटका है।

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चांपा में कांग्रेसियों ने निकाली मशाल रैली, कहा- खाते फ्रीज कर लोकतंत्र की हत्या की

पीसीसी चीफ के गृहनगर से कांग्रेस मुक्त- बीजेपी

बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा- मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का गृह नगर इंदौर कांग्रेस मुक्त, कांग्रेस मैदान से गायब, कांग्रेस उम्मीदवार वापस, देश और प्रदेश को लेकर बड़े-बड़े दावे करने वाले जीतू पटवारी इंदौर में कांग्रेस की स्थिति देख लें। इसके बाद अब जीतू पटवारी को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

 

कांग्रेस बोली- हमें और भी ऐसी घटनाएं अभी देखना है

कांग्रेस मीडिया प्रभारी मुकेश नायक ने कहा कि हमारा संघर्ष षड्यंत्रकारी और एकाधिकार वाली पार्टी से है। हमें और भी ऐसी घटनाएं देखना है। हमारा बीजेपी से संघर्ष है। थोड़े बहुत और आस्तीन के सांप बचे हुए हैं। यह निकल जाएं तो पूरा विष निकल जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  अक्षय बम के नाम वापस लेने के मामले में HC पहुंची कांग्रेस: इंदौर से डमी प्रत्याशी को सिंबल देने लगाई याचिका, आज होगी सुनवाई

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles