Advertisment
Accidentछत्तीसगढ़दुर्ग

निर्माणाधीन सरकारी स्कूल की छत गिरी, 4 मजदूर दबे, 2 की हालत गंभीर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दुर्ग में निर्माणाधीन सरकारी स्कूल की छत गिरने से 4 मजदूर दब गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल मजदूरों की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि बिना सुरक्षा के ही स्कूल में निर्माण कार्य चल रहा था।

जानकारी के मुताबिक, भिलाई-3 में जनता स्कूल का निर्माण कार्य चल रहा है। शनिवार को छत की सेंटरिंग कर उसकी ढलाई की तैयारी की जा रही थी। इससे पहले कि ढलाई का काम शुरू होता, अचानक से सेंटरिंग गिर पड़ी। इस दौरान सेंटरिंग बांध रहे मजदूर उसके नीचे दब गए।

स्कूल के छत की गिरी सेंटरिंग का मलबा।
स्कूल के छत की गिरी सेंटरिंग का मलबा।

आसपास मौजूद मजदूरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम वहां पहुंची और रेस्क्यू कर मलबे में दबे 4 मजदूरों को किसी तरह से बाहर निकाला गया। सभी को एंबुलेंस से लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेजा गया। यहां से प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इनमें से दो लोगों को मल्टीपल फ्रैक्चर होने की बात कही जा रही है।

ठेकेदार द्वारा किया जा रहा था घटिया निर्माण।
ठेकेदार द्वारा किया जा रहा था घटिया निर्माण।

ये मजदूर हुए घायल

इसे भी पढ़ें:  नक्सलियों ने फेंके बैनर-पोस्टर : देर रात दो टावर को किया आग के हवाले, घेराबंदी के लिए फोर्स रवाना

सेंटरिंग ढह जाने से जो चार मजदूर घायल हुए हैं, उनकी पहचान दारगांव धमधा निवासी खेमलाल निर्मलकर, राधिक नगर भिलाई निवासी शंकर, गनियारी निवासी केशू साहू और भिलाई तीन निवासी तेजराम निर्मलकर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शंकर और केशू को ज्यादा चोट लगी हैं। बाकी मजदूरों को मामूली चोट आई है।

काम हो रहा था गुणवत्ता-हीन

बताया जा रहा है कि भवन का निर्माण कार्य ठेकेदार संतोष साहू द्वारा कराया जा रहा था। पुलिस की जांच में लोगों ने बताया कि ठेकेदार ने न तो मजदूरों के लिए कोई सुरक्षा प्रबंध किए थे, ना ही उनका कोई मेडिकल या पीएफ दिया जा रहा था। आरोप है कि निर्माण कार्य भी गुणवत्ता विहीन हो रहा है।

इसे भी पढ़ें:  विदेशी सैक्स रैकेट....2 महिला दलाल समेत 17 अरेस्ट:बंगाल से पकड़ाया देह व्यापार का मास्टर माइंड

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles