Advertisment
लोकसभा चुनाव 2024कांग्रेसराजनीति

राजपूतों पर राहुल गांधी ने ऐसा क्या कह दिया कि मच गया सियासी बवाल, देखें VIDEO

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का राजपूत समाज पर दिया गया विवादित बयान वायरल हुआ है। बीजेपी नेता अमित मालवीय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का राजपूत समाज पर दिए एक बयान का वीडियो शेयर किया है और राहुल गांधी से तुरंत राजपूत समाज से माफी की मांग की है।

वीडियो में राहुल गांधी कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि- राजाओं महाराजाओं का राज था जो भी वह चाहते थे वह कर देते थे किसी की जमीन चाहिए होती थी, वह उठा कर ले जाते थे। कांग्रेस पार्टी और हमारे कार्यकर्ताओं ने देश की जनता के साथ मिलकर आजादी प्राप्त की लोकतंत्र लाये और देश को संविधान दिलवाया।

अमित मालवीय ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के इस बयान पर कहा है कि राहुल गांधी को इस आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए तुरंत राजपूत समुदाय से माफी मांगनी चाहिए। दरअसल, अमित मालवीय ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर राहुल गांधी के कर्नाटक के बेल्लारी में दिए भाषण की 24 सेकेंड की एक वीडियो क्लिप शेयर की है।

इसे भी पढ़ें:  चुनाव वोट से नहीं नोट और खोट से जीता जाता है…अखिलेश यादव ने क्यों कही ये बात?

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles