Advertisment
पटनाAccidentदेश- विदेश

पटना के पाल होटल में लगी भीषण आग, चार लोगों की जलकर मौत, कई जख्मी, राहत और बचाव कार्य जारी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

पटना। राजधानी पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित स्टेशन के पास पाल होटल में भीषण आग लग गई है. फिलहाल फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है. सूत्रों के अनुसार आग में जलकर चार व्यक्ति की मौत हो गई है. साथ ही कई लोगों के आग में झुलसने की भी खबर है. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया है. घटनास्थल पर कई एंबुलेंस मौजूद है. रेस्क्यू टीम द्वारा लोगों को बाहर निकालते ही उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. ताकि सही समय पर उनका इलाज हो सके. होटल में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की जारी है. बिल्डिंग के ऊपर अब भी कई लोगों के फंसे होने की सूचना है. आग से भारी नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है. बता दें की राजधानी पटना के स्टेशन के पास स्थित गोलंबर इलाके की घटना है,जहां पाल होटल में अचानक आग लग गई. चारों मृतकों की पहचान नहीं सकी है.

इसे भी पढ़ें:  बस पलटने से कई यात्री घायल, क्षमता से अधिक बैठे थे सवारी

करीब 20-25 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. आग में झुलसे लोगों को अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया है. वहीं लगातार आग पर काबू पाने की कवायद की जा रही है. वहीं मौके पर कोतवाली थाने की पुलिस के साथ-साथ पटना एसडीएम भी मौजूद हैं. गर्मी और हवा के कारण आग पर काबू पाने में टीम को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है. एतिहात के तौर पर पर आस-पास के बिल्डिंग को खाली करवा दिया गया है.

 

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles