Advertisment
क्राइमछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाहत्या

जांजगीर में मॉ ने की शराबी बेटे की हत्या, शराब के लिए पैसे न मिलने पर करता था मारपीट

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ थाना इलाके के ग्राम महंत में महिला ने अपने बेटे की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। आरोपी रोज-रोज शराब पीने के लिए पैसे मांगता था। जब मां पैसे नहीं देती थी तो गुस्से में वह गालीगलौज करता था। इससे परेशान होकर मां ने अपने बेटे की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला अघन बाई सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर लिया है।

सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे सुनील कुमार सूर्यवंशी (26) घर पहुंचा और अपनी मां अघन बाई से शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। मां ने कहा कि उसके पास शराब के लिए पैसे नहीं हैं, तो वो गालीगलौज करने लगा। उसने घर में रखी बाइक और टीवी को भी तोड़ दिया। इसके बाद अपनी मां की पिटाई करने लगा।

घर में सुनील सूर्यवंशी की लहूलुहान हालत में पड़ी लाश।
घर में सुनील सूर्यवंशी की लहूलुहान हालत में पड़ी लाश।

कुल्हाड़ी से बेटे के सिर पर किया वार

इसे भी पढ़ें:  लोरमी में 2 बाइक की आमने-सामने टक्कर

रोज-रोज की गालीगलौज, मारपीट और विवाद से तंग आकर मां ने घर में रखी कुल्हाड़ी से बेटे सुनील के सिर पर कई बार हमला किया। जिसमें सुनील की मौके पर ही मौत हो गई। शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने आरोपी मां अघन बाई सूर्यवंशी (46) को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने आरोपी मां अघन बाई सूर्यवंशी (46) को गिरफ्तार कर लिया है।

मां अघन बाई सूर्यवंशी गिरफ्तार

जानकारी मिलने पर नवागढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लहूलुहान हालत में शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने आरोपी मां अघन बाई सूर्यवंशी (46) को गिरफ्तार कर लिया है। नवागढ़ थाने में आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  जिले में डबल मर्डर के बाद मची सनसनी, दो संदिग्धों को लिया गया हिरासत में, पूछताछ जारी

पूछताछ में अघन बाई ने अपना जुर्म भी स्वीकार कर लिया है। उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles