Advertisment
छत्तीसगढ़

रिश्वतखोर बाबू गिरफ्तार : मेडिकल बिल पास करने शिक्षक से मांगे 10 हजार, एसीबी ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी-ईओडब्ल्यू की लगातार कार्रवाई जारी है। मेडिकल बिल पास करने के नाम पर शिक्षक से 10 हजार रुपए की घूस मांगने वाले बाबू को एसीबी ने रंगेहाथ पकड़ा है। बाबू को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी स्कूल में शिक्षकों से लगातार घूस ले रहा था। उनके मेडिकल बिल से लेकर अन्य चीजों के लिए वह पैसा लेता था, तभी काम करता था। एक शिक्षक ने बाबू से तंग आकर एसीबी से शिकायत की थी।

अभनपुर पारागांव निवासी चंद्रहास निषाद शासकीय स्कूल चांपाझार चंपारण में शिक्षक हैं। उनके बच्चे की तबीयत खराब थी, जिसके इलाके में डेढ़ लाख रुपए खर्च हुए। चंद्रहास ने स्कूल में एक लाख रुपए का मेडिकल बिल लगाया था। इस बिल को पास कराने के लिए बाबू ने 10 हजार रुपए की डिमांड की थी। इस मामले पर एसीबी ने बाबू को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा।

इसे भी पढ़ें:  घर में लगी भीषण आग : पूरा सामान जलकर हुआ खाक, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles