Advertisment
Accidentछत्तीसगढ़जगदलपुर

जगदलपुर में जवानों से भरी बस पलटी, 10 जवान घायल, 3 की हालत गंभीर

चुनाव ड्यूटी से लौटते वक्त हादसा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बस्तर जिले में जवानों से भरी बस पलट गई। हादसे में करीब 10 जवान घायल हुए हैं। इनमें से 3 की हालत गंभीर है, जिन्हें डिमरापाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया है। बाकी जवानों को मामूली चोटें आई हैं। जिनका इलाज तोकापाल के अस्पताल में किया गया। हादसा कोड़ेनार थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, सभी जवानों की दंतेवाड़ा में चुनाव ड्यूटी लगी थी। रविवार को सभी बस से जगदलपुर लौट रहे थे। इसी बीच डिलमिली गांव के पास बस के आगे एक बैल आ गया। जिसे बचाने की कोशिश में बस सड़क से नीचे उतर गई और बेकाबू होकर पलट गई।

इसे भी पढ़ें:  मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट: ट्रैक्टर से टकराकर खाई में गिरी बस, 5 की दर्दनाक मौत, 40 से ज्यादा घायल

बताया जा रहा है कि बस में करीब 30 से ज्यादा जवान सवार थे। हादसे के बाद जवानों को बस के पीछे का शीशा तोड़कर निकाला गया है।

तीन गंभीर रूप से घायल जवानों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।
तीन गंभीर रूप से घायल जवानों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।

हादसे की खबर मिलते ही साथी जवान और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। जिसके माध्यम से तीन गंभीर रूप से घायल जवानों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। बस्तर SP शलभ सिन्हा ने बताया कि बाकी जवानों की हालत ठीक है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles