Advertisment
 बिलासपुरAccidentछत्तीसगढ़

तेज रफ्तार कार पलटी…कार के अंदर फंसा नाबालिग

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

: बिलासपुर के पुराना बस स्टैंड स्थित करबला रोड में एक तेज रफ्तार कार पलट गई. इस हादसे में कार एक दुकान की रेलिंग से टकरा कर रूकी. दुर्घटना के बाद कार सवार 2 नाबलिग तो मौके से भाग गए. लेकिन एक नाबालिग कार में ही फंस गया. लोगों ने कार सीधी कर उसे बाहर निकाला. अब सवाल ये है कि ये कार कौन चला रहा था ?

पुराना बस स्टैंड स्थित करबला रोड में रोज की तरह शनिवार की दोपहर लोगों का आवागमन जारी था. इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार सड़क से गुजर रही थी. कुछ ही दूर में अनियंत्रित कार सड़क पर पलट गई. घसीटाते हुए कार एक दुकान की रेलिंग से जा टकराई. यह देखकर लोगों की भीड़ एकत्र होने लगी. इस बीच कार में सवार 2 नाबालिग किसी तरह बाहर निकलकर भाग गए. इधर एक नाबालिग घायल हालत में कार के अंदर फंसा हुआ था.

इसे भी पढ़ें:  अनियंत्रित होकर नहर में गिरी 20 लोगों से भरी पिकअप वाहन, 33 घंटे बाद मिली 3 बच्चों की लाश

सूचना मिलते ही मौके पर डायल 112 भी पहुंच गई थी. लोगों ने देखा कि कई प्रयासों के बावजूद वह बाहर नहीं निकल पा रहा है. ऐसे में लोगों ने कार को सीधा करने का निर्णय लिया. दर्जनों लोगों ने किसी तरह कार को सीधा कर नाबलिग को बाहर निकाला. डायल 112 की मदद से उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles