Advertisment
लोकसभा चुनाव 2024कांग्रेसछत्तीसगढ़राजनीति

13 अप्रैल को मस्तूरी आएंगे कन्हैया कुमार, बस्तर में रहेंगे राहुल

20 अप्रैल को राजनांदगांव में प्रियंका; जांजगीर-रायगढ़ में हो सकती हैं मल्लिकार्जुन की सभाएं

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के स्टार प्रचारकों का दौरा शुरू हो चुका है। 13 अप्रैल को जहां कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बस्तर से चुनाव प्रचार का शंखनाद करेंगे, तो वहीं दूसरी ओर कन्हैया कुमार भी इसी दिन मस्तूरी में सभा करने वाले हैं।

बिलासपुर लोकसभा सीट में आने वाले मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के भदौरा खेल मैदान में सुबह 11 बजे कन्हैया कुमार की सभा होगी, जिसके लिए पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पहले चरण का चुनाव छत्तीसगढ़ में 19 अप्रैल को होना है। पहले चरण में सिर्फ एक बस्तर सीट पर चुनाव होना है। 17 अप्रैल को पहले चरण के चुनाव प्रचार का आखिरी दिन होगा।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की फाइल फोटो।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की फाइल फोटो।

20 अप्रैल को राजनांदगांव में रहेंगी प्रियंका

इसे भी पढ़ें:  अस्पताल में 2 नर्साें को 7 युवकों ने घेरा, कोलकाता कांड जैसा हाल करने की दी धमकी

दूसरे चरण के चुनाव के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे की संभावना है। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पक्ष में प्रियंका गांधी की सभाएं तय हो रही हैं। संगठन से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, 20 अप्रैल को प्रियंका गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा हो सकता है।

राजनांदगांव में उनकी सभा कराने की तैयारी है। हालांकि अभी प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर आधिकारिक सूचना प्रदेश कांग्रेस संगठन को नहीं मिल पाई है। दूसरे चरण का चुनाव 26 अप्रैल को होना है। इस दिन राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर लोकसभा सीट पर वोटिंग होगी।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में बारिश पर लगा ब्रेक ! अब तेज धूप करेगी परेशान

13 अप्रैल को बस्तर दौरे पर रहेंगे राहुल गांधी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के बाद अब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी 13 अप्रैल को बस्तर दौरे पर पहुंचने वाले हैं। इसे लेकर कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। राहुल जगदलपुर के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में जनसभा करेंगे।

राहुल बस्तर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के पक्ष में वोट मांगेंगे। राहुल के साथ छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट समेत कुछ राष्ट्रीय नेताओं के भी पहुंचने की संभावना है।

खड़गे की दो सभाओं का प्रस्ताव

राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की दो संसदीय क्षेत्रों में चुनावी जनसभाओं का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इनमें जांजगीर और रायगढ़ लोकसभा क्षेत्रों में स्थानीय समीकरणों के आधार पर राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा कराने पर जोर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  कोरबा कलेक्टर को हटाने सीएम हाउस के सामने धरने पर बैठेंगे पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर, रायपुर कलेक्टर से मांगी अनुमति

इसी तरह कांकेर लोकसभा क्षेत्र में भी जल्द ही कम से कम एक सभा कराने का प्रस्ताव है। इधर, खरगे के चुनावी दौरे को लेकर भी हरी झंडी का इंतजार किया जा रहा है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles