Advertisment
लोकसभा चुनाव 2024 बिलासपुरक्राइमछत्तीसगढ़

चुनाव ड्यूटी में ‘जुए’ पर दांव, बिलासपुर में स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर सजी थी पुलिसकर्मियों की महफिल; कवरेज कर रहे रिपोर्टर पर पथराव

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर में चुनाव ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी और कर्मचारी जुआ खेलने बैठे थे। मौके पर हजारों रुपए के हार-जीत का दांव लग रहा था। इस दौरान जैसे ही कैमरा ऑन हुआ, पुलिसकर्मी भागने लगे। इस दौरान उन्होंने रिपोर्टर पर पथराव भी किया।

दरअसल, कोनी स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में निर्वाचन आयोग ने स्ट्रॉन्ग रूम बनाया है। यहां पर तीसरे चरण के मतदान के लिए कर्मियों को सामग्री देने के लिए बुलाया गया था। इनमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

कॉलेज में मतदान केंद्रों में रवानगी से पहले पुलिसकर्मी महफिल सजाए हुए थे। इनमें चुनाव ड्यूटी में शामिल मतदान अधिकारी, कर्मचारी और ड्राइवर सभी शामिल थे। जैसे ही रिर्पोटर का कैमरा ऑन हुआ,स्ट्रांग रूम के पास चुनाव ड्यूटी करने पहुंचे पुलिसकर्मी मुंह छिपाकर भागने लगे। इसके बाद उन्होंने रिपोर्टर पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया।

जुए के इस खेल में तमाम पुलिसकर्मी शामिल थे।
जुए के इस खेल में तमाम पुलिसकर्मी शामिल थे।

मतदान अधिकारी और कर्मचारी भी लगाते दिखे दांव
जिला प्रशासन ने मतदान अधिकारी और कर्मचारियों को सुबह 7 बजे से ही कोनी स्थित स्ट्रॉन्ग रूम बुला लिया था। इस दौरान अधिकारी नहीं पहुंचे थे। ऐसे में मतदान केंद्रों में रवाना होने के बजाए मतदान दल इधर-उधर भटकते रहे। वहीं पुलिसकर्मियों ने टाइम पास करने जुए की महफिल ही सजा ली।

वहां मौजूद पुलिसकर्मी और अन्य कर्मचारी भी पैसा लगा रहे थे।
वहां मौजूद पुलिसकर्मी और अन्य कर्मचारी भी पैसा लगा रहे थे।

पुलिस कर्मी और मतदान दल सुबह से लेकर दोपहर तक फड़ ताशपत्ती के साथ हार जीत के दांव लगाते रहे। पुलिस अफसरों की उन तक नजर ही नहीं पहुंची न ही अफसरों ने उनकी कोई सुध ली।

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर में संदिग्ध हालत में मिली युवक की लाश

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles