Advertisment
क्राइमकोंडागांवछत्तीसगढ़नक्सली

नक्सलियों ने फिर मचाया उत्पात, गांव में लगे मोबाइल टावर को किया आग के हवाले

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोंडागांव। जिले में एक बार फिर नक्सलियों ने उत्पात मचाया है. यहां के एक गांव में लगे मोबाइल टावर को माओवादियों ने आग के हवाले कर दिया है. बुधवार रात करीब 11 बजे 4-5 नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया. इस मोबाइल टॉवर के जलने से आसपास का नेटवर्क शून्य हो गया है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतीष भार्गव ने इसकी पृष्टि की.

बस्तर में कुछ ही दिनों में लोकसभा का चुनाव होने वाला है. ऐसे में नक्सलियों की ओर से ग्राम केजंग में लगे जिओ के टावर में आग लगाने से 5 किलोमीटर के दायरे में नेटर्वक नहीं है.

बता दें कि शासन-प्रशासन ने ऐसे कई नक्सल प्रभवित ग्रामों में टॉवर खड़े कर दिए हैं. इससे माओवादियों का नेटवर्क तोड़ने में ये टॉवर एक बड़ी कड़ी के तहत कार्य कर रहे हैं. हर घटना की सूचना इन टॉवरों के होने से पहुंच जाती है. इसका बड़ा कारण है अब हर ग्रामीण के हाथ में मोबाइल आ चुका है और वो इससे गांव में प्रशासन की हर योजना की जानकारी के साथ अब देश-दुनिया से भी जुड़ चुके हैं.

इसे भी पढ़ें:  पोते ने क्रिकेट बैट से की दादी की पिटाई, वीडियो देख आपका भी पसीज जाएगा दिल

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles