Advertisment
लोकसभा चुनाव 2024छत्तीसगढ़बस्तरराजनीति

बस्तर से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने किया नामांकन

कवासी लखमा कल भरेंगे पर्चा; CM साय और बघेल की मौजूदगी में BJP-कांग्रेस निकालेगी रैली

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

छत्तीसगढ़ की बस्तर लोकसभा सीट से मंगलवार को भाजपा उम्मीदवार महेश कश्यप ने नामांकन दाखिल किया। हालांकि उन्होंने अभी एक ही फार्म जमा किया है। कल यानी बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में दूसरा सेट दाखिल करने के लिए पहुंचेंगे।

इससे पहले प्रत्याशी महेश कश्यप मां दंतेश्वरी के मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। इसके बाद दोपहर करीब 2-3 बजे के बीच नामांकन दाखिल किया। दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप सहित अन्य लोग मौजूद थे। भाजपा की ओर से बताया गया कि शुभ मुहूर्त के चलते आज एक सेट दाखिल कराया गया है।

नामांकन दाखिल करने से पहुंचे भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप और अन्य नेता मां दंतेश्वरी मंदिर पूजन के लिए पहुंचे थे।
नामांकन दाखिल करने से पहुंचे भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप और अन्य नेता मां दंतेश्वरी मंदिर पूजन के लिए पहुंचे थे।

कल भाजपा-कांग्रेस दोनों उम्मीदवार दाखिल करेंगे नामांकन

इसे भी पढ़ें:  टमाटर से भरी पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर: मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत, सारा टमाटर खेत में बिखरा

बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशी 27 मार्च को नामांकन फॉर्म दाखिल करेंगे। भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप की नामांकन रैली में CM विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव समेत मंत्री और नेता शामिल होंगे। वहीं, कांग्रेस के कवासी लखमा की नामांकन रैली में पूर्व CM भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज मौजूद रहेंगे।

इस दौरान दोनों पार्टी ने सभा का आयोजन किया है। मां दंतेश्वरी के मंदिर में दर्शन करने के बाद विशाल रैली निकालकर नामांकन दाखिल करने जाएंगे। नामांकन दाखिल करने को लेकर पुलिस का जगदलपुर में सख्त पहरा होगा। इधर, बसपा से आयतु राम मंडावी और CPI से फूल सिंह कचलाम ने नामांकन दाखिल कर दिया है।

इसे भी पढ़ें:  करंट की चपेट में आए 3 युवक : पुताई के लिए लोहे की ऊंची सीढ़ी ले जाते वक्त हादसा, दो की मौत, तीसरा गंभीर

CM साय होंगे शामिल

27 मार्च की दोपहर करीब 12 बजे जगदलपुर में चर्च के सामने स्थित मिशन कंपाउंड में सभा का आयोजन किया गया है। इस सभा में CM विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव, मंत्री केदार केदार कश्यप समेत बस्तर के तमाम भाजपा नेता और विधायक रहेंगे। इसके अलावा डिप्टी CM विजय शर्मा और अरुण साव के शामिल होने की भी संभावना है।

सभा के बाद भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप समेत नेता माता दंतेश्वरी के मंदिर दर्शन करने जाएंगे। जिसके बाद रैली के माध्यम से नामांकन दाखिल करने पहुंचेंगे। हालांकि, कार्यक्रम में कुछ बदलाव भी हो सकता है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles