Advertisment
क्राइम बिलासपुरछत्तीसगढ़

बिलासपुर में पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला

रात को हुआ विवाद, सुबह कमरे में मिली लाश; 2 साल पहले हुई थी लव मैरिज

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक युवक ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी। इसके बाद घर के दरवाजे पर ताला लगाकर भाग निकला। मंगलवार दोपहर पड़ोसियों ने दरवाजे के पास पड़ी चाबी देखी तो ताला खोला। अंदर महिला की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम लाखासार निवासी मुकेश साहू (28) राजमिस्त्री का काम करता है। उसने 2 साल पहले पास के गांव बहतराई निवासी श्वेता कौशिक से लव मैरिज की थी। दोनों के परिजन इस रिश्ते से नाखुश थे। श्वेता के परिजनों ने तो घर आने में रोक लगा दी थी।

वारदात के बाद पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है।
वारदात के बाद पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है।

होली पर्व की रात हुआ झगड़ा

इसे भी पढ़ें:  बर्खास्त सहायक शिक्षकों के पक्ष में उतरे सांसद बृजमोहन अग्रवाल, मुख्यमंत्री साय को पत्र लिखकर की यह मांग

परिजनों की बेरुखी के चलते दोनों सरकंडा स्थित चिंगराजपारा आ गए और यहां एक किराये के मकान में रहने लगे। मुकेश राजमिस्त्री का काम कर परिवार चलाता था। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि सोमवार रात मुकेश और श्वेता के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।

सुबह बंद मिला ताला

देर रात तक दोनों के बीच झगड़ा होने की आवाजें आती रहीं। इसके बाद सुबह देखा तो घर के बाहर दरवाजे पर ताला बंद था। पड़ोसियों को लगा कि दोनों एक साथ कहीं गए होंगे, लेकिन मंगलवार दोपहर तक दोनों में से कोई घर नहीं लौटा।

पत्नी की हत्या कर दरवाजे पर ताला लगाकर भाग गया आरोपी पति।
पत्नी की हत्या कर दरवाजे पर ताला लगाकर भाग गया आरोपी पति।

दरवाजा खोला तो खून से लथपथ मिली लाश

इसे भी पढ़ें:  नई जमीन गाइडलाइन को लेकर पूर्व सीएम बघेल का बड़ा बयान, कहा- यह आदेश अव्यावहारिक, होने वाला है बहुत बड़ा खेल

दोपहर करीब 12 बजे पड़ोसियों ने देखा कि दरवाजे के पास ही चाबी पड़ी है, तब उन्हें आशंका हुई। इस पर उन्होंने ताला खोला और अंदर गए तो वहां कमरे में जमीन पर श्वेता की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

हत्या की खबर मिलते ही एसपी रजनेश सिंह सहित पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए। जांच के दौरान पता चला कि महिला के सिर और गले पर धारदार हथियार के निशान हैं। वहीं कमरे में एक कुल्हाड़ी भी पड़ी मिली है। पुलिस को शक है कि पति हत्या के बाद फरार हो गया है।

6 महीने के बच्चे को छोड़कर आए थे पति-पत्नी

इसे भी पढ़ें:  कोरबा में यात्री बस और ट्रक में टक्कर

आरोपी मुकेश साहू की तलाश करते हुए पुलिस की टीम उसके गांव पहुंची। परिजनों ने बताया कि मुकेश बिलासपुर में रहता है और कई महीनों से घर नहीं आया है। मुकेश के माता-पिता ने बताया कि उनका छह महीने का बेटा भी है। जिसे गांव में ही छोड़ दिया है। परिजन मजबूरी में उस बच्चे की देखभाल कर रहे हैं।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles