Advertisment
क्राइमछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जांजगीर में जुआ खेलते हुए 8 जुआरी गिरफ्तार

लीलागर नदी के किनारे से पुलिस ने धर दबोचा; 5 बाइक, एक कार, 60 हजार रुपए जब्त

contact for Ad1
S G Travels

जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम सोनादुला में 8 जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये सभी लीलागर नदी के किनारे जुआ खेल रहे थे। आरोपियों के पास से 5 बाइक, एक कार, 70 हजार 760 रुपए नगद और 52 ताश पत्ती को जब्त किया गया है।

सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3, 2 के तहत कार्रवाई की गई है। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, एसपी विवेक शुक्ला ने जिले में चल रहे जुआ-सट्टा खिलाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। साइबर पुलिस जांजगीर और अकलतरा थाना पुलिस को ग्राम सोनादुला के लीलागर नदी के किनारे जुआ खेलने की सूचना मिली थी।

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर जिले के अंग्रेजी शराब दुकान में डकैती

सूचना मिलने पर अकलतरा और जांजगीर की संयुक्त टीम ने छापा मारा। जुआरियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने 8 आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार 8 आरोपियों के नाम

1. नागेन्द्र कुमार सूर्यवंशी (25) निवासी नरगोड़ा थाना सीपत जिला बिलासपुर

2. दीप सिंह टंडन (23) निवासी बोरसी थाना पामगढ़

3. मोहनीश कुमार सूर्यवंशी (32) निवासी नरगोड़ा थाना सीपत जिला बिलासपुर

4. मनीष यादव (23) निवासी कोटमीसोनार थाना अकलतरा

5. हरीश टंडन (28) निवासी बोरसी थाना पामगढ़

6. प्रह्लाद साहू (27) निवासी कोटमीसोनार थाना अकलतरा

7. विष्णुकांत टंडन (34) निवासी नरियरा थाना मुलमुला

8. राजकुमार साहू (39) निवासी बरबसपुर थाना उरगा जिला कोरबा

इसे भी पढ़ें:  सीने में चाकू लगते ही पत‍ि चिल्लाया, मुझे मत मारो...तलाक दे दूंगा, फ‍िर पत्नी ने प्रेमी संग म‍िलकर पार की सारी हदें

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles