Advertisment
कवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर

छत्तीसगढ़ में फेक वोटर्स के पोस्टर-बैनर लगे

फर्जी दस्तावेज के आधार पर मतदाता सूची में जुड़वाए नाम; सूचना देने पर इनाम की घोषणा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में फर्जी वोटर्स के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज किया है। अब पहली बार गांव-गांव में पोस्टर लगाकर फर्जी वोटर्स के बारे में सूचना देने पर इनाम की घोषणा की गई है। पुलिस सभी इलाके में फर्जी वोटर्स का पता लगा रही है।

पुलिस के अनुसार, इन सभी लोगों ने लोहारा ब्लॉक के ग्राम पंचायत बचेड़ी और बोड़ला ब्लॉक के रेंगाखार-सिवनीखुर्द गांव में फर्जी दस्तावेज के आधार पर मतदाता सूची में नाम जुड़वाया है। जबकि इन लोगों का गांव से कोई संबंध नहीं है और ना ही गांव का कोई व्यक्ति इन्हें जानता है।

गांव-गांव में पोस्टर लगाकर फर्जी वोटर्स के बारे में सूचना देने पर इनाम की घोषणा की गई है।
गांव-गांव में पोस्टर लगाकर फर्जी वोटर्स के बारे में सूचना देने पर इनाम की घोषणा की गई है।

लोकसभा चुनाव के पहले ग्रामीणों की शिकायत पर लोहारा पुलिस ने 9 फर्जी वोटर्स का नाम वोटर लिस्ट से कटवाया था। जबकि 4 लोगों पर एफआईआर दर्ज किया गया है। वहीं 5 फर्जी वोटर्स की छानबीन की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  सरकारी स्कूल में बच्चे कर रहे मजदूरी: DEO ने भेजा प्रधान पाठक को शोकॉज नोटिस, कार्रवाई की दी चेतावनी

सिवनीखुर्द गांव में इन पर हुआ FIR दर्ज

  • मुरलीधर यदू पिता एन एल यदू (63 वर्ष)
  • कुंजबिहारी यदू पिता नाथूलाल यदू (53)
  • भरतेश परमार पिता जी एल परमार (60)
  • सुरेशचंद्र यदु पिता मुरलीधर यदु (65)
  • फर्जी वोटर्स लिस्ट में नाम जोड़ने में सहयोग करने वाले चंद्रपाल यादव के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ है।

बचेड़ी गांव के इन फर्जी वोटर्स के खिलाफ पोस्टर जारी

मोहम्मद जहीर पिता मोहम्मद उगर, रशीद चौहान पिता हाजी मोहम्मद चौहान, हाजी बुल्ला खान पिता अजीम उल्लाह खान, सैय्यद खान पिता मुन्ना खान और अब्दुल सलाम पिता अब्दुल लतिफ खान ने ग्राम पंचायत बचेड़ी और सिवनी खुर्द में फर्जी दस्तावेज दिखाकर अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराया है।

इसे भी पढ़ें:  झूठी निकली रायपुर में 86 किलो चांदी के लूट की कहानी, सराफा कारोबारी ने खुद रचा पूरा नाटक

जबकि इन सभी वोटर्स को गांव वाले नहीं जानते और ना ही यह लोग इस गांव में रहते हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच की, तब इन फर्जी वोटर्स का खुलासा हुआ। इनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने इनाम देने की घोषणा

लोहार एसडीओपी संजय धुर्वे ने बताया कि ग्रामीणों ने लोहारा और रेंगाखार थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद कार्रवाई की गई है। इन आरोपियों का पता बताने वालों को उचित इनाम देने की घोषणा भी की है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles