Advertisment
गरियाबंदक्राइमछत्तीसगढ़

गांव में दिनदहाड़े घर में घुसकर युवती की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

गरियाबंद में सिरफिरे युवक ने की वारदात;इसी से रेप के आरोप में जा चुका है जेल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में एक सिरफिरे युवक ने महिला स्वास्थ्यकर्मी की धारदार बका से काटकर हत्या कर दी। आरोपी ने युवती को गलियों में दौड़ा-दौड़ाकर वार किए। बताया जा रहा है कि सनकी हत्यारा पहले इसी युवती से रेप के आरोप में जेल चुका है। पूरा मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम बाशिन का है।

जानकारी के मुताबिक रायपुर की रहने वाली आराधना साहू सिर्रीकला अस्पताल में बतौर स्वास्थ्यकर्मी पदस्थ थी। वह सोमवार शाम लगभग 5 बजे के आस-पास स्कूटी से घर लौट रही थी। उसके साथ एक सनकी युवक भी पीछे बैठा था, दोनों चलती स्कूटी पर ही झगड़ रहे थे।

हत्या के बाद गांव में लगी लोगों की भीड़।
हत्या के बाद गांव में लगी लोगों की भीड़।

घर में घुसकर युवती को मार डाला

इसे भी पढ़ें:  CSMCL के पूर्व MD अरुणपति बिहार से गिरफ्तार

इसी दौरान स्कूटी टकरा कर गिरी और युवती आरोपी से जान बचाने के लिए दौड़कर भागने लगी। पीछे-पीछे आरोपी हथियार लेकर दौड़ता रहा। बाशिन गांव की गलियों में दौड़ती युवती जान बचाने एक अंजान घर में जा घुसी, लेकिन वहीं आरोपी ने युवती के सिर और गले पर बका से वार किया और हत्या कर दी।

आरोपी को पुलिस ने खेत से पकड़ा

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गांव के पास खेत में जाकर छिपने की कोशिश करने लगा, लेकिन सूचना के बाद फिंगेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक की पहचान नयापारा निवासी श्याम साहू के रूप में की गई है।

इसे भी पढ़ें:  राजधानी के नाकोड़ा ज्वेलर्स में लगी भीषण आग, शॉप जलकर खाक

हत्या के बाद खेत में घुस गया आरोप।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles