Advertisment
छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुरलोकसभा चुनाव 2024

CG में लोकसभा चुनाव पर नजर रखेंगी 20 एजेंसियां

फर्जी वोट, लेन-देन, पैसा-शराब वितरण और अराजकता फैलाने वालों पर होगा तत्काल एक्शन

contact for Ad1
S G Travels

लोकसभा चुनाव 2024 की आचार संहिता लगते ही छत्तीसगढ़ में केंद्र की एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। चुनाव में फर्जी वोट डालने की कोशिश करने वाले, प्रलोभन देकर मतदाताओं को गुमराह करने वाले और अराजकता फैलाने वाले लोगों पर नकेल कसने के लिए निर्वाचन आयोग समेत 20 एजेंसियां नजर रखेंगी।

ये एजेंसियां सूचना मिलने पर कॉर्डिनेशन करके एक्शन लेगी और तत्काल कार्रवाई करेंगी। विभागीय अधिकारियों को कॉर्डिनेशन करने में परेशानी ना हो, इसलिए निर्वाचन आयोग इन एजेंसियां का सोशल मीडिया ग्रुप भी बनवाया है।

प्रदेश में इन तिथियों में इन लोकसभा सीटों में होगा चुनाव।
प्रदेश में इन तिथियों में इन लोकसभा सीटों में होगा चुनाव।

ये एजेंसिया रखेंगी चुनाव पर नजर

इसे भी पढ़ें:  अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक की मौत, महिला समेत 7 लोग गंभीर रूप से घायल

राज्य निर्वाचन आयोग – एजेंसियों से मिली रिपोर्ट के आधार पर एक्शन लेगी।
स्टेट पुलिस डिपार्टमेंट – सुरक्षा एवं लॉ एंड आर्डर मेटेंन करने की जिम्मेदारी मिली है।
सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस- टैक्स से संबंधित मामलों की ये एजेंसी जांच करेगी।
स्टेट एक्साइज डिपार्टमेंट- शराब से संबंधित मामलों की जांच करेगी।
फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट- ये एजेंसी घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय धन शोधन एवं पैसों से संबंधित मामलों की जांच करने में सहयोग करेगी।
स्टेट लेवल बैंकर्स कमेटी- पैसों से संबंधित मामलों की जांच इन कमेटी के सदस्यों के माध्यम से की जाएगी।

रिसर्व बैंक ऑफ इंडिया- जब्त किए गए रुपयों की जांच करेंगे। रुपए कहां से आए और किस व्यक्ति के माध्यम से निकाले गए इसकी रिपोर्ट इनके माध्यम से तैयारी की जाएगी।
सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस एंड कस्टम्स- टैक्स संबंधित जानकारी एजेंसी तैयारी करेगी और आयोग द्वारा जानकारी मांगने पर उपलब्ध कराएगी।
डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस- ड्रग्स, सोना, हीरे, इलेक्ट्रॉनिक्स, विदेशी मुद्रा और नकली भारतीय मुद्रा सहित अन्य मामलों की जांच चुनाव के दौरान ये एजेंसी करेगी।
नारकोटिक्स कंट्रोल बोर्ड- नशे से संबंधित सामग्री की जांच की जिम्मेदारी इस एजेंसी को दी गई है।
एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट- पैसों से संबंधित मामलों की जांच की जिम्मेदारी इस एजेंसी के भरोसे है।
इंडियन रेलवे- रेल मार्ग से आने वाले सामान और यात्रियों की जानकारी रखेंगे। आयोग द्वारा मांगे जाने पर जानकारी को उपलब्ध कराएंगे।

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चांपा में पिकअप ने 2 युवक और 4 बच्चों को कुचला : मॉर्निंग वॉक पर निकले थे सभी, गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles