Advertisment
छत्तीसगढ़

डाकघर में ग्रामीणों से फर्जीवाड़ा : पोस्ट मास्टर ने हड़प लिए करोड़ों रुपये, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ ब्लॉक के ग्राम जटकन्हार स्थित डाकघर में करोड़ों रुपए के फर्जीवाड़े का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि वहां पदस्थ पोस्ट मास्टर आशीष मंडावी ने खाताधारकों के खातों से फर्जी तरीके से रकम आहरित कर ली और कई लोगों के नाम से डुप्लीकेट पासबुक तक बना दी। कार्रवाई नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने पोस्ट ऑफिस का घेराव कर सड़क पर चक्काजाम कर दिया और अपने पैसे वापस दिलाने के साथ-साथ आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। पूरा मामला डोंगरगढ़ ब्लॉक के ग्राम जटकन्हार का है।

ग्रामीणों के अनुसार, पोस्ट मास्टर आशीष मंडावी ने खातों से बिना जानकारी के रकम निकाल ली। कई हितग्राहियों को तब झटका लगा जब वे अपनी जमा पूंजी निकालने पहुंचे और खाते में शून्य या कम राशि दिखाई दी। जांच करने पर डुप्लीकेट पासबुक बनाए जाने का भी खुलासा हुआ। पीड़ितों का कहना है कि वे कई दिनों से डोंगरगढ़ पोस्ट ऑफिस और डोंगरगढ़ थाने के चक्कर काट रहे थे, लेकिन न तो विभाग ने कोई ठोस कदम उठाया और न ही पुलिस की ओर से तत्काल कार्रवाई की गई।

इसे भी पढ़ें:  बहू ने की आत्महत्या : दादी के तानों से तंग आकर दे दी जान, दादी गिरफ्तार

8 घंटे तक रोड पर बैठे रहे पीड़ित 
आरोप है कि शिकायत करने पहुंचे ग्रामीणों के साथ दुर्व्यवहार तक किया गया। लगातार अनदेखी से नाराज़ करीब 8 गांवों के ग्रामीण आज तड़के डोंगरगढ़ पोस्ट ऑफिस पहुंच गए और घेराव करते हुए सड़क पर चक्काजाम कर दिया। घंटों तक आवागमन बाधित रहा। स्थिति तब और गंभीर हो गई जब जिम्मेदार अधिकारी मौके पर आने से बचते रहे।

पीड़ितों के साथ धरने पर बैठी विधायक हर्षिता बघेल 
डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचीं और ग्रामीणों के समर्थन में सड़क पर धरने पर बैठ गईं। विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने कहा कि डाक विभाग केंद्र सरकार के अधीन आता है और यदि करोड़ों रुपए के फर्जीवाड़े के बावजूद कार्रवाई नहीं होती है तो यह शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

इसे भी पढ़ें:  मां-बाप ने करंट लगाकर बेटे को मार डाला:जुआ-सट्टे की लत और मारपीट से थे परेशान; बोले- बहुत समझाया पर नहीं सुधरा

आला- अधिकारियों ने दिया कार्रवाई का आश्वाशन 
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पोस्ट ऑफिस विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। सुप्रिटेंडेंट ऑफ पोस्ट ऑफिस महेंद्र शर्मा ने पूरे मामले की जांच कर जल्द कार्रवाई करने, पीड़ितों को उनकी राशि लौटाने और आरोपी पोस्ट मास्टर के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद चक्काजाम समाप्त हुआ।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles