Advertisment
छत्तीसगढ़

रायपुर में पकड़ी गईं कजाकिस्तान की दो महिलाएं: बिना वीजा-पासपोर्ट के रह रहे थे, हिरासत में लिए गए

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। तेलीबांधा पुलिस ने कजाकिस्तान की दो महिलाओं को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि एक महिला का आठ माह पूर्व वी जा एक्सपायर हो गया है। दूसरी महिला के पास पासपोर्ट नहीं है। दोनों महिलाओं से आईपीएस, सीएसपी तथा आईबी के अफसर पूछताछ कर रहे हैं। दोनों महिलाओं की पुलिस ने गिरफ्तारी की अधिकृत पुष्टि नहीं की है। महिलाओं से पूछताछ तथा पड़ताल करने के बाद पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई करने की बात कह रही है।

सूत्रों के मुताबिक, एक महिला टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी, जिसकी आठ माह पूर्व वीज अवधि समाप्त हो गई है। वीजा एक्सटेंशन के लिए महिला द्वारा किसी तरह की प्रोसेस नहीं कराए जाने की जानकारी सूत्रों ने दी है। साथ ही महिला ने इस संबंध में डीएसबी को भी जानकारी नहीं दी है। एक अन्य महिला के पास पासपोर्ट नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, उक्त महिला ने पुलिस को अपना पासपोर्ट किसी दूसरी जगह होने की जानकारी पुलिस को दी है। साथ ही महिला ने पुलिस को वाट्सएप के माध्यम से अपना पासपोर्ट मंगाकर दिखाने की बात कही।

इसे भी पढ़ें:  40 प्रतिशत कमीशन पाने के लालच में डॉक्टर ने गंवाई जमा पूंजी, 90 लाख की ठगी

वीजा वायलेशन पर ये कार्रवाई
वीजा नियमों के उल्लंघन करने पर पुलिस केंद्रीय गृह मंत्रालय की मदद से संबंधित व्यक्ति को उनके देश डिपोर्ट कर देती है। अगर किसी तरह से अनैतिक कृत्य में शामिल न हो, ऐसी स्थिति में डिपोर्ट किया जाता है। साथ ही संबंधित के पासपोर्ट को ब्लैकलिस्ट कर उसके भारत आने पर रोक लगा दी जाती है। संदिग्ध गतिविधि में शामिल होने पर सजा का प्रावधान है। दोनों महिलाएं रायपुर में क्या कर रही थीं, इसका खुलासा महिलाओं से पूछताछ के बाद होगा।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles